सब्सक्राइब करें

Kerala: माकपा ने कहा- अगर सांप्रदायिक ताकतों को रोकना है, तो सबसे पहले RSS पर लगाएं प्रतिबंध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

माकपा नेता ने कहा, अगर किसी संगठन को प्रतिबंधित करना है, तो उसे सबसे पहले आरएसएस को करना चाहिए। यह सांप्रदायिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला मुख्य संगठन है। क्या इसे प्रतिबंधित किया जाएगा?

विज्ञापन
If communal forces are to be banned RSS should be the first CPIm
माकपा नेता एमवी गोविंदन - फोटो : अमर उजाला

सत्तारूढ़ माकपा (सीपीआईएम) ने मंगलवार को कहा कि किसी चरमपंथी संगठन या सांप्रदायिक ताकत पर प्रतिबंध लगाने से उसकी गतिविधियां खत्म नहीं होंगी। अगर इस तरह का कदम उठाना है तो सबसे पहले आरएसएस को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।   



माकपा के राज्य महासचिव एम. वी. गोविंदन का यह बयान तब आया है, जब इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आईं कि केंद्र सरकार, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को आतंकी संगठनों की सूची में शामिल करने की योजना बना रही है। 

Trending Videos

जेपी नड्डा ने क्या कहा था?

If communal forces are to be banned RSS should be the first CPIm
JP Nadda - फोटो : ANI
इससे एक दिन पहले भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने आरोप लगाया था कि केरल अब आतंकवाद और अराजक तत्वों का केंद्र बन रहा है और यहां आम लोगों की जिंदगी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वाम सरकार में आतंकियों को मौन समर्थन दिया जा रहा है। राज्य में लगातार सांप्रदायिकता बढ़ रही है। उसी के मद्देनजर माकपा नेता का यह बयान सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध लगाने से नहीं होगा समस्या का समाधान : गोविंदन

If communal forces are to be banned RSS should be the first CPIm
एमवी गोविंदन (फाइल) - फोटो : Twitter/MV Govindan
माकपा नेता ने कहा, अगर किसी संगठन को प्रतिबंधित करना है, तो उसे सबसे पहले आरएसएस को करना चाहिए। यह सांप्रदायिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला मुख्य संगठन है। क्या इसे प्रतिबंधित किया जाएगा? एक चरमपंथी संगठन पर प्रतिबंध लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आरएसएस को अतीत में प्रतिबंधित किया गया था। भाकपा (सीपीआई) पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

चरमपंथी संगठनों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जरूरत

If communal forces are to be banned RSS should be the first CPIm
Popular Front of India - फोटो : Social media
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'किसी संगठन पर प्रतिबंध लगाने से वह या उसकी विचारधारा खत्म नहीं होगी। वे एक नए नाम या पहचान के साथ वापस आ जाएंगे। हमें ऐसे समूहों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है।'
विज्ञापन

भाकपा और आरएसएस पर पहले लग चुका प्रतिबंध

If communal forces are to be banned RSS should be the first CPIm
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। - फोटो : amar ujala
भाकपा पर देश की आजादी के बाद साल 1950 में प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं आरएसएस पर आजादी से पहले और बाद में प्रतिबंध लगाया गया था। माकपा नेता गोविंदन उसी का जिक्र कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed