{"_id":"5bbc2629867a55287113c000","slug":"imf-retained-its-growth-projections-for-india-in-2018-but-marginally-reduced-it-for-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में घट जाएगी भारत की विकास दर, अमेरिकी प्रतिबंधों से चीन की रफ्तार पर भी लगेगी लगाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 में घट जाएगी भारत की विकास दर, अमेरिकी प्रतिबंधों से चीन की रफ्तार पर भी लगेगी लगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
India's Growth rate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने साल 2018 के लिए भारत के विकास दर के अनुमानों को 7.3 फीसदी पर बरकरार रखा है, लेकिन 2019 के लिए अनुमान में 0.1 फीसदी की कटौती कर दी है। आईएमएफ ने 2019 के लिए विकास दर के अनुमान को घटाकर 7.4 कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, आईएमएफ ने भारत के मुकाबले चीन के विकास के पूर्वानुमान में भी कटौती की है। आईएमएफ ने 2019 के लिए चीन के विकास दर के अनुमान को 6.4 से घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया है। दरअसल, आईएमएफ का मानना है कि चीन पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का असर उसके विकास दर पर पड़ेगा, इसलिए उसकी रफ्तार कम हो जाएगी। हालांकि आईएमएफ ने 2018 के लिए चीन के विकास दर के अनुमान को 6.6 फीसदी पर बरकरार रखा है।
विज्ञापन
आईएमएफ के ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में ये बातें सामने आई हैं। इससे पहले आईएमएफ ने इसी साल अप्रैल महीने में भी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में 2018 के लिए भारत का विकास दर 7.3 फीसदी और 2019 के लिए विकास दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था। जबकि पिछले साल (2017) आईएमएफ ने विकास दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
2019 के लिए विकास दर में कमी का कारण
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसके चलते दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता का माहौल बन गया है। यही कारण है कि आईएमएफ ने 2019 के लिए विकास दर में मामूली रूप से कमी कर दी है।
आईएमएफ ने वैश्विक विकास दर का अनुमान भी घटाया
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वैश्विक विकास दर के अनुमान को भी घटा दिया है। आईएमएफ ने 2018 के लिए पहले दुनिया की औसत विकास दर के 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, जिसे अब घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया है।
International Monetary Fund (IMF) cuts global growth forecast to 3.7% for 2018, 2019 as risks rise. IMF cuts US, China growth estimates in 2019 on trade dispute
— ANI (@ANI) October 9, 2018