{"_id":"69e9ebfd3e723fa63905f6b6","slug":"improvement-in-india-china-relations-tourist-visa-for-chinese-citizens-to-resume-after-five-years-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"India China Ties: पांच साल बाद चीन के पर्यटकों को वीजा जारी करेगा भारत, गलवान झड़प के बाद से बंद थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India China Ties: पांच साल बाद चीन के पर्यटकों को वीजा जारी करेगा भारत, गलवान झड़प के बाद से बंद थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत पांच साल बाद चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा फिर से शुरू कर हो सकता है। गलवान विवाद के बाद से यह सेवा बंद थी। यह कदम दोनों देशों के बीच सुधरते रिश्तों का हिस्सा है। इससे पहले सीधी उड़ानें और कैलाश मानसरोवर यात्रा भी बहाल की जा चुकी है।
चीन और भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत सरकार चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। करीब पांच साल पहले गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद इन सेवाओं को बंद कर दिया गया था। अब दोनों देशों के बीच रिश्तों में जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है।
यह कदम दोनों देशों के बीच संबंधों में धीरे-धीरे आ रही नरमी के बीच उठाया गया है। हाल ही में भारत और चीन ने सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही लंबे समय से रुकी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी दोबारा बहाल कर दिया गया है। नए वीजा नियम मुख्य चीन, हांगकांग और मकाऊ से आने वाले यात्रियों पर लागू होंगे।
ये भी पढे़ें: US: ट्रंप ने इमिग्रेशन मामले में शेयर किया विवादित पोस्ट, बर्थराइट सिटिजनशिप पर फिर विवाद तेज
सरकार का यह फैसला पर्यटन, व्यापार और लोगों के बीच आपसी मेलजोल को फिर से बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा है। पिछले कुछ वर्षों से दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से ये गतिविधियां रुकी हुई थीं। हालांकि वीजा देने के लिए सामान्य प्रक्रियाओं का पालन होगा, लेकिन सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए कुछ पाबंदियां अब भी लागू रहेंगी।
जानकारों का मानना है कि इस फैसले से दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। व्यापारिक समुदाय ने भी इस कदम का स्वागत किया है। फिलहाल दोनों देश अब धीरे-धीरे अपने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर सहयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X