सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   india balanced stance west asia crisis external interference should be avoided former raw chief vikram sood

पश्चिम एशिया संकट: 'भारत का रुख संतुलित', कैसी हो भविष्य की खुफिया रणनीति, पूर्व रॉ प्रमुख सूद ने कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 06 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के रुख पर पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल संतुलित और समझदारी भरी नीति अपना रहा है और क्षेत्रीय विवादों में बाहरी दखल से बचना चाहिए। पढ़ें रिपोर्ट-

india balanced stance west asia crisis external interference should be avoided former raw chief vikram sood
विक्रम सूद, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संकट को लेकर भारत एक समझदारी भरा और संतुलित रुख अपना रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्रीय संघर्षों का समाधान केवल वही देश कर सकते हैं, जो सीधे तौर पर उसमें शामिल हैं। 
Trending Videos


विक्रम सूद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बाहरी ताकतों को क्षेत्रीय मुद्दों में अनावश्यक दखल देने से बचना चाहिए। मुझे लगता है कि हम यहां बहुत समझदारी से काम कर रहे हैं। पश्चिम एशिया की समस्याओं को हम हल नहीं कर सकते। यह काम उसी क्षेत्र के लोगों को खुद करना होगा। बेवजह हस्तक्षेप करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व रॉ प्रमुख ने कहा कि खुफिया रणनीति के मामले में दीर्घकालिक सोच बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे समय में जब नई तकनीकें वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य को तेजी से बदल रही हैं।

उन्होंने कहा, खुफिया रणनीति पर सतही चर्चा नहीं की जा सकती। खुफिया तंत्र को आने वाले 20 साल बाद भी प्रासंगिक रहना होगा। इसे लगातार विकसित और प्रभावी बनाए रखना जरूरी है। सरकारों को यह भी सोचना होगा कि एआई और उससे जुड़ी तकनीकों के साथ आगे कैसे बढ़ना है। 

उन्होंने वैश्विक शक्ति संतुलन में हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत के सामने कई चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। सूद ने कहा कि एक महाशक्ति का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अस्थिरता पैदा हो सकती है। वहीं, चीन के साथ हमारे संबंध भी अभी सबसे अच्छे दौर में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का छात्रों से संवाद: कहा- भारत को बहुत सावधान रहना होगा; दुनिया के हालात, RSS और एआई पर क्या बोले?

भारत के प्रमुख भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक मंच रायसीना डायलॉग के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने इसे देश में आयोजित होने वाले सबसे अहम रणनीतिक मंचों में से एक बताया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह आज देश में हो रहे सबसे अच्छे संवादों में से एक है। इसका दायरा बहुत व्यापक है और इसमें उठाए जाने वाले विषय महत्वपूर्ण और भविष्य से जुड़े हैं। मुझे खुशी है कि यह आयोजन हो रहा है और लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। 

इनपुट-आईएएनएस

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed