सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India can benefit from China strategy opportunity to connect with global semiconductor supply chain

SBI Report: चीन की रणनीति से भारत हो सकता है फायदा, वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला से जुड़ने का अवसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने दिसंबर, 2022 में इंडियन सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) की स्थापना की थी ताकि देश में सेमीकंडक्टर के विनिर्माण, पैकेजिंग और डिजाइन के परिवेशन को पूरा किया जा सके। आईएसएम के डिजाइनिंग के लिए काफी कम प्रोत्साहन है।

India can benefit from China strategy opportunity to connect with global semiconductor supply chain
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

भारत को चीन प्लस वन रणनीति का लाभ उठाने और खुद को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला के साथ एकीकृत करने का अवसर मिला है। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

Trending Videos

रिपोर्ट में कहा गया है कि सेमीकंडक्टर मिशन में भारत को नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत है। साथ ही, सरकार से सिलिकॉन वैली फर्मों के साथ सहयोग करने के लिए भारतीय स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने की भी सलाह दी गई है। एसबीआई की यह रिपोर्ट अमेरिकी चिप निर्माता माइक्रोन के भारत में एक नई चिप असेंबली और परीक्षण सुविधा के लिए 82.5 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा के बाद आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की हिस्सेदारी फिलहाल बहुत कम है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए भारत को जमीनी स्तर से शुरुआत करनी होगी और लक्ष्यों को पाने के लिए बहुत सारे प्रयास भी करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइनिंग के लिए प्रोत्साहन बढ़ाने की जरूरत
भारत ने दिसंबर, 2022 में इंडियन सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) की स्थापना की थी ताकि देश में सेमीकंडक्टर के विनिर्माण, पैकेजिंग और डिजाइन के परिवेशन को पूरा किया जा सके। आईएसएम के डिजाइनिंग के लिए काफी कम प्रोत्साहन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक की संभावनाओं को पूरा करने के लिए स्टार्टअप को प्रोत्साहन देकर सिलिकॉन वैली कंपनियों के साथ करार किया जा सकता है।

शुल्क मुक्त आयात को मिले मंजूरी
रिपोर्ट में सलाह दी गई है कि भारत को सेमीकंडक्टर आपूर्ति चेन में जिस कच्ची सामग्री का इस्तेमाल होता है, उसके लिए शुल्क मुक्त आयात की मंजूरी देनी चाहिए। इससे भारत और यूरोपियन यूनियन के मुक्त व्यापार समझौते में चिप पर फोकस किया जा सकता है और क्वाड की भागीदारी का भी फायदा मिल सकेगा, जिसमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed