फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india-canada-ties-pm-modi-meets-canadian-foreign-minister-anita-anand-cepa-trade

भारत-कनाडा संबंध: कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद ने पीएम मोदी से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर की चर्चा

Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा, शिक्षा और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। मोदी ने भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत जल्द पूरी करने की जरूरत बताई।

विज्ञापन
india-canada-ties-pm-modi-meets-canadian-foreign-minister-anita-anand-cepa-trade
भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने पर जोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत कनाडा के साथ रचनात्मक और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिल सके।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात सुखद रही। इस दौरान भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी चर्चा हुई। इसमें व्यापार, तकनीक, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहे।
विज्ञापन


पीएम मोदी के साथ कनाडाई विदेश मंत्री ने किन मुद्दों पर की चर्चा?
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बैठक में पीएम मोदी और आनंद ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों और साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इनमें व्यापार, विज्ञान एवं तकनीक, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, जनसंपर्क और बहुपक्षीय सहयोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बातचीत की गति बनाए रखने और उसे ठोस नतीजों में बदलने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत जल्द पूरी करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ आगे भी संवाद जारी रखने की इच्छा जताई। 
यह मुलाकात पीएम मोदी और कार्नी के बीच मंगलवार को हुई फोन पर बातचीत के एक दिन बाद हुई है। उस बातचीत के बाद मोदी ने कहा था कि भारत और कनाडा मिलकर अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताया था कि दोनों नेता भारत-कनाडा संबंधों में आई सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने पर सहमत हुए। इन क्षेत्रों में व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं।

2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
कार्नी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत जल्द से जल्द पूरी करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसका उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के प्रयासों को समर्थन देना है।


कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत में चल रहे ऐतिहासिक 'टीम कनाडा ट्रेड मिशन' का स्वागत किया। इस मिशन का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू कर रहे हैं। इसके अलावा, साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की इस सप्ताह नई दिल्ली यात्रा का भी उल्लेख किया गया। इन प्राथमिकताओं में व्यापार, ऊर्जा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed