{"_id":"6ae9e342f6bbf65c3706342b","slug":"india-reactions-on-bangladesh-garment-workers-protest-ganges-water-treaty-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बांग्लादेश के हालात पर भारत की नजर': विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस; दोनों देशों के संबंधों पर क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'बांग्लादेश के हालात पर भारत की नजर': विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस; दोनों देशों के संबंधों पर क्या कहा?
Tue, 03 Nov 2026 07:13 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:13 PM IST
सार
बांग्लादेश में वेतन वृद्धि को लेकर कपड़ा मजदूरों के हिंसक प्रदर्शनों पर भारत ने नजर बनाए रखने की बात कही है। नियमित मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने गंगा जल संधि और द्विपक्षीय संबंधों पर भी भारत की स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में मजदूरों के प्रदर्शन पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के मजदूरों के विरोध प्रदर्शन पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा कि वह बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रहा है। बता दें कि कपड़ा उद्योग के मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। तोड़फोड़ और हिंसा की खबरें सामने आने के बाद अधिकारियों ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।
बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों के कारण ढाका, गाजीपुर और मध्य मैमनसिंह में पंजीकृत करीब 4,000 कपड़ा कारखानों में से 670 को बंद करना पड़ा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'हम बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वहां कुछ घटनाक्रम हुए हैं और हम उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'भारत-बांग्लादेश संबंधों की बात करें तो हम सकारात्मक, दूरदर्शी और रचनात्मक संबंधों की दिशा में काम करना चाहते हैं।'
गंगा जल संधि पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक संयुक्त नदी आयोग है। यह गंगा सहित सभी सीमा पार नदियों पर चर्चा के लिए एक व्यवस्थित तंत्र है। दोनों देशों के बीच दिसंबर 1996 में गंगा जल संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत दोनों देशों के बीच नदी के पानी के बंटवारे की व्यवस्था की गई थी। यह संधि इसी साल समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर क्या कहा?
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे पर आने की संभावना से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'हम बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण पहले ही दे चुके हैं। अगर इस बारे में कोई नई जानकारी होगी तो मैं आपको सूचित करूंगा।'