{"_id":"6affd9d1be8dbaa6f9013260","slug":"indian-railways-simplifies-group-ticket-booking-rules-here-s-how-to-apply-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: शादी, स्कूल-टूर या तीर्थयात्रा के लिए ग्रुप टिकट बुकिंग हुई आसान, बदल गए नियम; अब ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे: शादी, स्कूल-टूर या तीर्थयात्रा के लिए ग्रुप टिकट बुकिंग हुई आसान, बदल गए नियम; अब ऐसे करें आवेदन
Fri, 20 Nov 2026 10:55 AM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:55 AM IST
सार
रेलवे ने साफ किया है कि इस सुविधा का लाभ केवल वास्तविक जरूरत वाले समूहों को मिलेगा। टिकटों की कालाबाजारी और बर्थ रोकने की कोशिशों पर सख्ती की जाएगी। आवेदन सीधे अधिकृत रेलवे अधिकारी के पास जमा करना होगा।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी समारोह, धार्मिक यात्राओं, स्कूल-कॉलेज के टूर, खेल आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अक्सर बड़ी संख्या में लोग एक साथ ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में सभी के टिकट एक साथ बुक कराना और सीट मिलना कई बार मुश्किल हो जाता था। अब रेलवे ने ग्रुप बुकिंग के नियमों में बदलाव कर इस प्रक्रिया को आसान कर दिया है।
नया कमर्शियल सर्कुलर जारी
रेलवे ने सामूहिक टिकट बुकिंग (ग्रुप रिजर्वेशन) की प्रक्रिया में बदलाव किया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने नया कमर्शियल सर्कुलर जारी कर पुरानी व्यवस्था की जगह नए नियम लागू किए हैं। अब प्रमुख आरक्षण केंद्रों पर ग्रुप बुकिंग के आवेदन सुबह 9 बजे से स्वीकार किए जाएंगे। यह समय आम यात्रियों की एडवांस रिजर्वेशन अवधि शुरू होने के एक घंटे बाद रखा गया है।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ कनमडी के अनुसार, अब चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर और स्टेशन मैनेजर बिना किसी तय बर्थ सीमा के ग्रुप बुकिंग को मंजूरी दे सकेंगे। यह सुविधा सभी श्रेणियों में कन्फर्म,आरएसी और वेटिंग टिकटों के लिए उपलब्ध होगी। रेलवे ने साफ किया है कि इस सुविधा का लाभ केवल वास्तविक जरूरत वाले समूहों को मिलेगा। टिकटों की कालाबाजारी और बर्थ रोकने की कोशिशों पर सख्ती की जाएगी। आवेदन सीधे अधिकृत रेलवे अधिकारी के पास जमा करना होगा।
विज्ञापन
आरक्षण कार्यालय से ग्रुप बुकिंग कराई जा सकेगी
नई व्यवस्था में वापसी यात्रा के लिए भी उसी आरक्षण कार्यालय से ग्रुप बुकिंग कराई जा सकेगी। हालांकि, इसे अलग बुकिंग माना जाएगा और इसके लिए अलग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पारदर्शिता के लिए हर स्वीकृत बुकिंग का अलग रजिस्टर रखा जाएगा। आवेदन फॉर्म और यात्रियों की सूची के प्रत्येक पन्ने पर संबंधित अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर भी अनिवार्य होंगे। फिलहाल ये नियम दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन में लागू किए गए हैं। इससे समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक कराने में आसानी होने की उम्मीद है।