Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   s jaishankar urges japanese businesses to update perception of india 2 plus 2 dialogue

'नजरिया बदलें, भारत की पुरानी तस्वीर पर न अटके रहें': जापानी कंपनियों से बोले एस जयशंकर, बताई ये वजह

Fri, 20 Nov 2026 11:38 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 20 Nov 2026 11:38 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापानी कंपनियों से भारत के प्रति अपनी पुरानी धारणा बदलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में बुनियादी ढांचे और कारोबार के माहौल में बड़े बदलाव हुए हैं। टोक्यो दौरे पर उन्होंने भारत-जापान रक्षा, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
s jaishankar urges japanese businesses to update perception of india 2 plus 2 dialogue
जापान में जयशंकर की बड़ी अपील - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टोक्यो दौरे के दौरान जापानी कंपनियों से भारत के प्रति अपनी धारणा बदलने और अतीत की तस्वीरों में अटके नहीं रहने का आग्रह किया है। उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के आर्थिक बदलाव और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में कारोबार करना अब पहले की तुलना में आसान और अधिक कुशल हो गया है। जयशंकर ने यह बात रायसीना-टोक्यो 2026 को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत पहुंचे मुसादिक मसूद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तानी मंत्री का दौरा, क्या हैं इसके मायने?
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, 'कृपया भारत में हो रहे बदलावों को समझें। खासकर 2014 के बाद भारत में बड़े परिवर्तन हुए हैं, जिनसे यहां कारोबार करना आसान और अधिक कुशल हुआ है। यह बदलाव विशेष रूप से बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दिखाई देता है, जिसमें राजमार्ग, बंदरगाह, हवाई अड्डे, रेलवे और बिजली शामिल हैं। भारत की तस्वीर को नए सिरे से देखने की जरूरत है, न कि अतीत की धारणा में अटके रहने की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, जयशंकर 18 से 20 नवंबर तक जापान के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अपने जापानी समकक्षों विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी तथा रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ चौथी भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्री स्तरीय वार्ता (2+2) में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने तीसरे रायसीना-टोक्यो सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के आर्थिक बदलाव, वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती भागीदारी और भारत-जापान के बीच सहयोग मजबूत करने के व्यापक अवसरों को रेखांकित किया।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर क्या बात हुई?
2+2 वार्ता के दौरान दोनों देशों के मंत्रियों ने स्वतंत्र, खुले और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और रक्षा अभ्यास, रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग और गहरा करने पर सहमति जताई।

मंत्रियों ने जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेस द्वारा भारत में फायरिंग रेंज के इस्तेमाल पर लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन करने का स्वागत किया। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने रणनीतिक क्षेत्रों में परियोजना आधारित आर्थिक सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।


दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के बाद एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया।

निवेश के साथ-साथ तकनीक पर भी जोर
जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ 19वीं विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता भी की। दोनों ने आर्थिक सुरक्षा और मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। बातचीत में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, दूरसंचार और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश लौट पाएंगी शेख हसीना?: पूर्व पीएम के वकील ने उच्चायोग को फिर लिखा पत्र, मांगी ये जानकारी

मंत्रियों ने आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की। इसमें भारत में जापानी निवेश बढ़ाने के प्रयास शामिल रहे। उन्होंने आवागमन, बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed