{"_id":"6ada05f720796f57a10a6f65","slug":"indian-umrah-pilgrims-stranded-saudi-arabia-asaduddin-owaisi-demands-special-flights-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे: विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? असदुद्दीन ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे: विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? असदुद्दीन ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार
Thu, 22 Oct 2026 06:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:19 PM IST
सार
उमरा करने के लिए गए चार हजार भारतीय सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने इस पर अपडेट दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या बताया और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मदद की गुहार लगाते हुए क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई (फाइल)
विस्तार
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास प्रभावित यात्रियों की जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटर्स के साथ लगातार संपर्क में हैं।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
एमईए के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पिछले एक सप्ताह में सऊदी अरब में फंसे करीब तीन हजार उमरा यात्रियों ने उपलब्ध उड़ानों से भारत वापसी की है। यह उन 10 हजार से अधिक सामान्य उमरा यात्रियों के अलावा है, जिन्होंने उपलब्ध उड़ानों में टिकट बुक कराए थे और पिछले एक सप्ताह में भारत लौटे हैं। जायसवाल ने कहा, अन्य उमरा यात्रियों की जल्द वापसी की व्यवस्था करने पर भी चर्चा की जा रही है।
ओवैसी ने कितने भारतीय यात्रियों के फंसे होने की बात कही?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पिछले दो से तीन सप्ताह से करीब चार हजार भारतीय उमरा जायरीन (यात्री) मदीना, जेद्दा और मक्का में फंसे हुए हैं। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओवैसी के मुताबिक, उनके ट्रैवल एजेंटों ने उन्हें उनकी स्थिति पर अकेला छोड़ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ये सभी चार हजार यात्री इंडिगो एयरलाइंस, अकासा एयर और एयर इंडिया के जरिये सऊदी अरब गए थे। फिलहाल भारत में विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इन तीनों एयरलाइंस को जेद्दा के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दे रहा है।
ये भी पढ़ें: बच्चों के अधिकारों की अनदेखी: 'शिकायत भेजना ही काफी नहीं', एनसीपीसीआर को लेकर सीआईसी सख्त; क्या निर्देश दिए?
एआईएमआईएम सांसद ने सरकार से क्या मांग की?
ओवैसी ने मांग की कि डीजीसीए तुरंत इन एयरलाइंस को ए321 जैसे बड़े विमान तैनात करने की अनुमति दे। इससे गंभीर मुश्किलों में फंसे चार हजार भारतीय उमरा यात्रियों को वापस लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिन ट्रैवल एजेंटों ने इन यात्रियों को सऊदी अरब भेजा था, उन्होंने उन्हें पूरी तरह बेसहारा छोड़ दिया है। ओवैसी ने बताया कि कुछ यात्रियों को जेद्दा जैसी जगहों पर ठहरने की व्यवस्था मिली है। हालांकि, कुल मिलाकर स्थिति बेहद चिंताजनक है।
किन केंद्रीय मंत्रियों से दखल की अपील की गई?
ओवैसी ने सऊदी अरब में बदलते हालात को देखते हुए भारत सरकार से इस मामले पर तुरंत ध्यान देने की अपील की। उन्होंने खासतौर से अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से दखल देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि डीजीसीए उड़ानों की अनुमति नहीं देता है, तो भारत सरकार को इन उमरा यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने चाहिए।