{"_id":"6a2e6bc4e4c44aa73b0b8699","slug":"indians-safe-after-dhow-sinks-off-oman-coast-rescue-operation-navy-diverted-towards-location-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: ओमान तट के पास डूबा भारत के झंडे वाला जहाज विराट-1, US ने तुरंत पहुंचाई मदद; सभी 14 भारतीय सुरक्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: ओमान तट के पास डूबा भारत के झंडे वाला जहाज विराट-1, US ने तुरंत पहुंचाई मदद; सभी 14 भारतीय सुरक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
ओमान के रास अल हद्द तट से करीब 80 नॉटिकल मील दूर भारतीयों से भरी एमएसवी विराट-1 जहाज के डूबने की सूचना मिली। जहाज में सवार सभी 14 भारतीयों को सुरक्षित रूप से जीवनरक्षक नौका (लाइफ राफ्ट) में स्थानांतरित कर दिया गया। अमेरिकी नौसेना के पी-8 विमान ने बचाव सामग्री उपलब्ध कराई, जबकि भारतीय नौसेना के जहाजों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।
समुद्री खतरे के बीच अमेरिकी जहाज ने निभाई अहम भूमिका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ओमान के तट के पास समुद्र में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब 14 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही एक जहाज अचानक डूबने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही अमेरिकी नौसेना, भारतीय नौसेना और पास से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते सभी 14 भारतीयों को जीवनरक्षक नौका (लाइफ राफ्ट) में सुरक्षित पहुंचा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह घटना ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 नॉटिकल मील पूर्व में हुई। समुद्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह सफल बचाव अभियान राहत की खबर लेकर आया है।
विज्ञापन
बचाव अभियान कैसे शुरू हुआ और किसने मदद की?
कुछ मीजिया रिपोर्ट्स के अनुसार 14 जून की सुबह अमेरिकी नौसेना को सूचना मिली कि भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही नौका संकट में है और उसके डूबने का खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना को अलर्ट किया। अमेरिकी नौसेना के पी-8 समुद्री निगरानी विमान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एक जीवनरक्षक नौका समुद्र में गिराई और पूरी निकासी प्रक्रिया पर नजर रखी। नौका पर सवार सभी 14 लोग सुरक्षित रूप से इस जीवनरक्षक नौका में पहुंच गए। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के जहाजों को भी घटनास्थल की ओर रवाना किया गया ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन