फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX Media case: Delhi court allows Congress MP Karti Chidambaram to travel Austria and UK

INX Media case: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी विदेश यात्रा की अनुमति

Sun, 22 Dec 2024 08:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 08:15 PM IST
सार

Karti Chidambaram: दिल्ली की एक अदालत ने चिदंबरम को अपनी कंपनी से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होने और अपनी बेटी से मिलने के लिए वियना (ऑस्ट्रिया) और यूके की यात्रा करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
INX Media case: Delhi court allows Congress MP Karti Chidambaram to travel Austria and UK
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को 4 से 12 जनवरी के बीच ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने कहा कि उन्होंने अतीत में दी गई स्वतंत्रता का कभी दुरुपयोग नहीं किया।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने चिदंबरम को अपनी कंपनी से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होने और अपनी बेटी से मिलने के लिए वियना (ऑस्ट्रिया) और यूके की यात्रा करने की अनुमति दी है। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से विशेष सरकारी वकील एनके मट्टा ने चिदंबरम के आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस पर जज बावेजा ने कहा कि यह रिकार्ड में दर्ज है कि आवेदक ने पहले भी अनेक अवसरों पर विदेश यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट के साथ इस अदालत की ओर से भी उसे हमेशा अनुमति दी गई थी। उसने अदालत की तरफ से दी गई उपरोक्त छूट या स्वतंत्रता का कभी भी दुरुपयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ति पर विदेशी फंडिंग में अनियमितता का है आरोप
बता दें कि आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में 305 करोड़ रुपये की दी गई विदेशी फंडिंग में अनियमितता के आरोप में सीबीआई ने 15 मई, 2017 को कार्ति पर एफआईआर दर्ज की थी। कार्ति चिदंबरम के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय उस वक्त वित्त मंत्री थे। मामले में पी चिदंबरम भी आरोपी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed