सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS: 33 officers in the rank of DG or equivalent on deputation to the Centre included in the panel

IPS: केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर डीजी या समकक्ष रैंक में 33 अफसर पैनल में शामिल, AGMUT कैडर के छह अधिकारी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
IPS: 33 officers in the rank of DG or equivalent on deputation to the Centre included in the panel
आईपीएस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्र में आईपीएस प्रतिनियुक्ति पर डीजी या इसके समकक्ष रैंक में 33 अफसरों को पैनल में शामिल  करने को मंजूरी दी है। इनमें सबसे ज्यादा छह आईपीएस अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के हैं, जबकि यूपी कैडर के पांच अफसरों को केंद्र की सूची में जगह दी गई है। इनमें 1990 से लेकर 1995 बैच वाले आईपीएस शामिल हैं। केंद्र सरकार में सीपीओ/सीएपीएफ में 17 एजेंसियां/संगठन ऐसे हैं, जहां प्रतिनियुक्ति पर आईपीएस को कमान सौंपी जाती है।  



कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गत सप्ताह ही 33 आईपीएस को केंद्र की सूची में शामिल होने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। खास बात है कि इस सूची में 1990 और 1991 बैच से केवल एक-एक आईपीएस को जगह मिली है। सुधांशु सारंगी (ओडिशा कैडर-90) और राजीव कृष्णा (यूपी कैडर-90) को केंद्र में डीजी या इसके समकक्ष पद के लिए सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीएमयूटी कैडर: 
एजीएमयूटी कैडर के 6 अफसरों को केंद्र की सूची में जगह दी गई है। इनमें आनंद मोहन (1994 बैच), डेविड लालरीनसांगा (1995 बैच), देवेश चंद्र श्रीवास्तव (1995 बैच), राजेश कुमार (1995 बैच), सतीश श्रीराम खंदारे (1995 बैच) और दर्शन सिंह (1995 बैच), अब केंद्र में डीजी या इसके समकक्ष रैंक वाली सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कैडर: 
उत्तर प्रदेश कैडर से मौजूदा डीजीपी राजीव कृष्णा ही 1990 बैच से हैं, बाकी चारों आईपीएस 1995 बैच के हैं। इनमें अमरेंद्र कुमार सेंगर,  अनुपम कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार सिंह और विजय भाटिया शामिल हैं। 

बिहार कैडर:
बिहार कैडर के चार आईपीएस को महानिदेशक पैनल में शामिल किया गया है। इनमें जग मोहन (1995 बैच), पंकज कुमार दराद (1995 बैच), आर मलारविझी (1995 बैच) और सुशील मानसिंग खोपड़े (1995 बैच) शामिल हैं। 

असम मणिपुर: 
असम मणिपुर कैडर के आईपीएस एवाईवी कृष्णा (1995 बैच) और मुन्ना प्रसाद गुप्ता (1995 बैच) को भी केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। 

ओडिशा कैडर: 
सुधांशु सारंगी (1990 बैच) व पद्माकर एस रानीपसे (1995 बैच) 

हिमाचल प्रदेश कैडर: 
सतिंदर पाल सिंह (1995 बैच)
वेणुगोपाल एन (1995 बैच)
हरियाणा कैडर: 
संदीप खिरवार (1995 बैच)
झारखंड कैडर:
संजय ए लाठकर (1995 बैच)
महाराष्ट्र कैडर: 
नवल बजाज (1995 बैच)
मध्य प्रदेश कैडर: 
मीनाक्षी शर्मा (1995 बैच)   
योगेश देशमुख (1995 बैच) 
पंजाब कैडर: 
अमित प्रसाद (1995 बैच)  
कपिल देव (1995 बैच)
राजस्थान कैडर: 
एमएन दिनेश (1995 बैच)
बिजु जॉर्ज जोसेफ के (1995 बैच)   
सिक्किम कैडर:
विनीत विनायक (1995 बैच)
त्रिपुरा कैडर: 
पुनीत रस्तोगी (1995 बैच) 
उत्तराखंड कैडर: 
दीपम सेठ (1995 बैच), वर्तमान में उत्तराखंड के डीजीपी हैं। 

नए आईपीएस को मिलेगी जिम्मेदारी 
इस माह के आखिर तक केंद्र में कई आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईबी प्रमुख तपन डेका की रिटायरमेंट 30 जून को है। एसपीजी प्रमुख आलोक शर्मा भी 30 जून को रिटायर होंगे। केंद्रीय बलों में भी शीर्ष स्तर पर बदलाव किए जाने की संभावना है। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर आए कुछ आईपीएस अपने मूल कैडर में जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed