फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JPC meeting on One Nation One Election PP Chaudhary said it will have a big impact on the country's economy

ONOE: पीपी चोधरी बोले- 'एक देश एक चुनाव' से GDP में होगी 1.6% बढ़ोतरी, आर्थिक लाभ सात लाख करोड़ रुपये तक

Wed, 24 Sep 2025 02:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 02:21 PM IST
सार

भाजपा सांसद और जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि 'एक देश एक चुनाव' का देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर होगा। उन्होंने कहा कि राम नाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट में इसके कारण जीडीपी में 1.6% की वृद्धि और 7 लाख करोड़ रुपये का फायदा बताया गया है। चुनावी खर्च, प्रशासनिक प्रभाव और पर्यटन उद्योग पर असर समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने इसे देश हित का विषय है।

विज्ञापन
JPC meeting on One Nation One Election PP Chaudhary said it will have a big impact on the country's economy
भाजपा सांसद पीपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में 'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर बातचीत तेज है। ऐसे में भाजपा सांसद और संसद की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने एक देश, एक चुनाव के बैठक को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव का देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रभाव होगा। इसलिए इस विषय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अर्थशास्त्रियों को भी बुलाया गया है ताकि चुनावों के साथ-साथ होने वाले फायदे और नुकसान को समझा जा सके।

विज्ञापन


पीपी चौधरी ने राम नाथ कोविंद की रिपोर्ट का किया जिक्र
इस दौरान पीपी चौधरी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी रिपोर्ट में बताया गया कि इससे देश की जीडीपी में 1.6% की बढ़ोतरी होगी, जिससे लगभग सात लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही, चुनावी खर्च और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बाद सरकारी अधिकारियों का चुनावी मोड में चले जाने से आम जनता की समस्याओं पर ध्यान न देना और पर्यटन उद्योग को नुकसान होने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UP: विकसित यूपी 2047 के विजन डॉक्यूमेंट की नीति आयोग के सीईओ ने की समीक्षा, कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनाव एक साथ हो तो पहले पूरा होगा विकसित भारत का सपना'
इस दौरान पीपी चोधरी ने आगे कहा कि यदि चुनाव एक साथ कराए गए तो भारत के विकास का लक्ष्य 'विकसित भारत 2047' समय से पहले पूरा हो सकता है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं बल्कि देश हित का विषय है। समिति के सभी सदस्य सकारात्मक और रचनात्मक नजरिए से इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें:- Manipur: असम राइफल्स काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; घात लगाकर किया गया था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed