सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jyotiraditya Scindia condemned the racial treatment of Arunachal women saying it was shameful.

Jyotiraditya Scindia: अरुणाचल की महिलाओं के साथ नस्लीय व्यवहार की केंद्रीय मंत्री ने की निंदा, कहा- यह शर्मनाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 24 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

नई दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और धमकी का मामला सामने आया। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Jyotiraditya Scindia condemned the racial treatment of Arunachal women saying it was shameful.
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार की निंदा की।  उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। 

Trending Videos


यह भी पढ़ें- NOTA से क्या बेहतर हुए जनप्रतिनिधि?: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, महिलाओं की भागीदारी की सराहना
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई की मांग की
उन्होंने एक्स पर लिखा  “दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ हुई नस्लीय उत्पीड़न की घटना से मैं अत्यंत व्याकुल हूं । एक मामूली आवासीय विवाद का पूर्वाग्रह से प्रेरित दुर्व्यवहार और धमकी में तब्दील होना बेहद शर्मनाक है। मैंने अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू  से बात की। इसके साथ ही मैंने इस मामले को दिल्ली पुलिस आयुक्त के समक्ष उठाया है। मैंने तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुझे आश्वासन दिया गया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्वोत्तर के हमारे भाइयों और बहनों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी सुरक्षा और गरिमा हमारे लिए सर्वोपरि है।”

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अरुणाचल की महिलाओं से नस्लीय दुर्व्यवहार: गौरव गोगोई ने की निंदा; बोले- तुरंत कार्रवाई करे प्रशासन

क्या है मामला 
पुलिस के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में किराये के फ्लैट में रहने वाली तीन महिलाओं पर उनके पड़ोसियों ने कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी की और डराने की कोशिश की। यह विवाद उनके फ्लैट में चल रहे छोटे मरम्मत कार्य को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। उस समय चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में ड्रिलिंग और बिजली से जुड़ा काम चल रहा था। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed