सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka home minister g parameshwara claim on cm post said have proved my capabilty

Karnataka: 'मेरी काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता', कर्नाटक सीएम पद पर गृह मंत्री परमेश्वर ने भी ठोका दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Feb 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के एक ताजा बयान से राज्य की राजनीतिक गरमा गई है। दरअसल राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच जी परमेश्वर ने भी सीएम पद पर दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी मेरी काबिलियत पर सवाल नहीं उठा सकता। 

karnataka home minister g parameshwara claim on cm post said have proved my capabilty
जी. परमेश्वर, गृह मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ही नेतृत्व को लेकर खींचतान थी, अब राज्य के गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर भी सीएम पद की रेस में शामिल हो गए हैं। जी परमेश्वर ने एक ताजा बयान में कहा है कि अगर उनके समर्थक सीएम पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव दे रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। 
Trending Videos


सीएम बनने के सवाल पर बोले जी परमेश्वर- इसमें गलत क्या है?
  • दरअसल कुछ कांग्रेस नेताओं ने जी परमेश्वर को सीएम बनाने की मांग की है। बुधवार को बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए जब गृह मंत्री जी परमेश्वर से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'इसमें गलत क्या है? अगर इसमें कुछ गलत है तो मुझे बताइए मैं उसे साफ करूंगा।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जी परमेश्वर ने कहा, मैंने बार-बार कहा है कि ऐसे मुद्दों पर सड़क पर चर्चा नहीं होती। इसकी एक प्रक्रिया है। लेकिन कोई भी ये नहीं कह सकता कि इस मांग में कुछ गलता है। 
  • जी परमेश्वर ने कहा, कितनी बात मुझे अपनी योग्यता साबित करनी होगी? मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आठ वर्षों तक अध्यक्ष रहा हूं। क्या मैंने बिना योग्यता के काम किया? मैं दो बार पार्टी को सत्ता में लेकर आया हूं, क्या ये बिना योग्यता के संभव है।
  • जी परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने किसी से उनका नाम सीएम पद के लिए सुझाने के लिए नहीं कहा है। मैंने राज्य के डिप्टी सीएम पद पर काम किया है क्या कोई बिना योग्यता के इस पद पर काम कर सकता है? लेकिन सीएम पद पर फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।
  • दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान से चर्चा करने के सवाल पर परमेश्वर ने कहा 'दिल्ली मेरे लिए कोई नई जगह नहीं है। जब भी जरूरी होगा, मैं दिल्ली जाऊंगा। मुझे दिल्ली जाने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। अगर कोई आधिकारिक काम होगा तो मैं एलान करके दिल्ली जाऊंगा। अगर मुझे लगेगा कि किसी मुद्दे पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करने की जरूरत है तो मैं जरूर दिल्ली जाऊंगा।'
ये भी पढ़ें- Karnataka: कर्नाटक के स्कूलों में मोबाइल बैन पर चर्चा तेज, डीके शिवकमार बोले- अभिभावक भी बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed