सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka leadership change decision in 2-3 days: Congress sources amid Siddaramaiah's Delhi visit

कर्नाटक में बदलेगा सीएम?: 2-3 दिन में फैसले के संकेत! सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस सूत्र क्या बोले?

एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली बैठक में कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर चर्चा हो सकती है और दो से तीन दिनों में इस पर फैसला लिया जा सकता है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पढ़िए रिपोर्ट-

Karnataka leadership change decision in 2-3 days: Congress sources amid Siddaramaiah's Delhi visit
डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी अटकलों पर अंतिम फैसला जल्द लिया जा सकता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बैठक के बाद अगले दो से तीन दिनों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। कांग्रेस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 


सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में केवल नेतृत्व परिवर्तन ही नहीं, बल्कि राज्यसभा चुनाव, कैबिनेट फेरबदल और एमएलसी चुनाव जैसे अहम मुद्दों पर भी फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल यानी मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि उन्हें बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है और यह बैठक कल सुबह 11 बजे होगी। लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि यह सूचना उन्हें पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय से मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos


दिल्ली बुलाया गया तो जाऊंगा: शिवकुमार
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातें हमेशा चलती रहती हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर उन्हें बुलाया गया तो वह दिल्ली जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल: सिद्धारमैया से छिना योजना और सांख्यिकी विभाग, के वेंकटेश को मिला प्रभार

रणदीप सुरेजवाला ने बैठक पर क्या कहा?
कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह बैठक राज्यसभा चुनावों और संगठन पर चर्चा से जुड़ी है और किसी भी तरह की अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए।

पिछले कई महीनों से शिवकुमार समर्थक दावा करते रहे हैं कि वह जल्द मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। पार्टी के भीतर इस देरी को लेकर असंतोष भी बढ़ रहा है और कई नेता चाहते हैं कि स्थिति जल्द साफ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed