Karnataka: कर्नाटक में फेरबदल की अटकलों पर सस्पेंस कायम, मंत्री मुनियप्पा बोले- हाईकमान करेगा फैसला
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के फेरबदल को लेकर अटकलें जारी है। इसी बीच मंत्री मुनियप्पा ने कहा कि नेतृत्व के बदलाव का फैसला हाईकमान करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार अटकलें जारी है। इस पर पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने शांत लेकिन साफ रुख अपनाया है। सभी नेताओं ने कहा कि कोई भी फैसला केवल हाईकमान ही लेगा और उन्हें फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
'बैठक में पता चलेगा शीर्ष नेतृत्व का फैसला'
कर्नाटक सरकार के मंत्री केएच मुनियप्पा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'नहीं, अभी कुछ भी पता नहीं है। हमें केवल मुख्यमंत्री ही जानकारी देंगे। हमें इस बारे में कोई अंदाजा या जानकारी नहीं है। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री क्या फैसला लेते हैं।
यह भी पढ़ें- Maharashtra: अजित की मौत के बाद उठे सवाल पर एनसीपी अध्यक्ष का छलका दर्द, कहा- पार्टी ने हमारा साथ नहीं दिया
मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में पता चलेगा कि शीर्ष नेतृत्व ने क्या फैसला किया है। हम सभी कांग्रेस पार्टी के एक अनुशासित और ईमानदार सिपाही हैं। हाईकमान के सभी फैसलों का हम स्वागत करेंगे।' मंत्री केएच मुनियप्पा ने भी दोहराया, 'यह सब सिर्फ अटकलें हैं। केसी वेणुगोपाल ने साफ तौर पर कहा था कि सिर्फ राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों पर चर्चा हुई थी। मैं इससे आगे कुछ नहीं कहूंगा।'
नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुनियप्पा जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा, 'जवाहरलाल नेहरू ने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जेल में लंबा समय बिताया और बाद में भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने गांधीवादी सिद्धांतों का पालन किया और पंचवर्षीय योजनाओं व औद्योगिक विकास को बढ़ावा देकर देश के विकास में योगदान दिया। उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।
यह भी पढ़ें- Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री अधिकारी ने राज्यपाल रवि से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज
यह सामान्य बात है- वी.एस. उग्रप्पा
कांग्रेस नेता वी.एस. उग्रप्पा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ओर से गुरुवार को होने वाली बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सामान्य बात है। आमतौर पर मुख्यमंत्री के रूप में वे पार्टी से जुड़े मामलों, सरकारी मुद्दों या विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए सहयोगियों को नाश्ते पर आमंत्रित करते हैं। आइए देखते हैं कि कल क्या होता है। उसके बाद ही मैं कोई प्रतिक्रिया दूंगा।
उग्रप्पा ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा, 'दरअसल, यह सिर्फ एक अफवाह है। जब तक हाईकमान कोई फैसला नहीं ले लेता, तब तक इस पर कुछ कहना ठीक नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडिया के सामने स्पष्ट कर दिया था कि चर्चा सिर्फ राज्यसभा और विधान परिषद के मुद्दों पर हुई थी।