फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka: कर्नाटक के मांड्या में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में बहस, हिंसा और आगजनी; अब तक 46 गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 09:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Sep 2024 09:11 AM IST
सार

स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 14 सितंबर तक इलाके में चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
Karnataka: Ruckus in Mandya, arson in shops and clash with police; Curfew imposed
Karnataka - फोटो : PTI

कर्नाटक के मांड्या के नागमंगला कस्बे में भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा में हिंसा भड़क गई। इसके बाद पुलिस ने 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बुधवार देर रात का है। पुलिस ने बताया कि जब बदरिकोप्पलु गांव से श्रद्धालु शोभायात्रा निकाल रहे थे, तब दो समूहों के बीच बहस हो गई और कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच झड़प के बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल हो गए।

Karnataka: Ruckus in Mandya, arson in shops and clash with police; Curfew imposed
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मांड्या के डिप्टी कमिश्नर डॉ. कुमार ने बताया, 'घटना शाम को गणेश जुलूस के दौरान हुई। जब जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। यह बात हमारे संज्ञान में आई है। बाद में विरोध प्रदर्शन भी हुआ। आईजी, एसपी और मैंने घटनास्थल का दौरा किया है। हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। 2-3 दुकानों में आग लगा दी गई। एहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक धारा 144 सीआरपीसी लागू रहेगी। हम इसकी जांच कर रहे हैं। आग की वजह से बिजली गुल हो गई है। मैंने जीईएससीओएम (गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड) से बात की है।

Karnataka: Ruckus in Mandya, arson in shops and clash with police; Curfew imposed
Karnataka - फोटो : PTI

स्थिति पर काबू पा लिया गया
हालांकि, स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 14 सितंबर तक इलाके में चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शोभायात्रा निकालने वाले युवाओं के समूह ने थाने के निकट विरोध प्रदर्शन किया और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka: Ruckus in Mandya, arson in shops and clash with police; Curfew imposed
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सादी वर्दी में अन्य पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया
मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बलदंडी ने बताया कि हमने बुधवार की घटना के सिलसिले में 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति अब सामान्य हो गई है। लोग अपने दैनिक कामकाज कर रहे हैं। दुकानें खुली हैं। हमने कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस के अतिरिक्त बल के साथ-साथ सादी वर्दी में अन्य पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया है।

विज्ञापन
Karnataka: Ruckus in Mandya, arson in shops and clash with police; Curfew imposed
Karnataka - फोटो : PTI

किस वजह से लोग भड़के या किसके उकसाने पर ऐसा हुआ?
दक्षिण डिवीजन आईजीपी एमबी बोरलिंगैया ने बताया कि मुझे झड़प में इस्तेमाल किए गए चाकू या अन्य हथियारों से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। जांच चल रही है। हम कारण पता लगाने की कोशश कर रहे हैं। किस वजह से लोग भड़के या किसके उकसाने पर ऐसा हुआ? यह पता लगाया जा रहा है। हमारे अधिकारी ड्यूटी पर हैं। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और तलाशी चल रही है। प्रतिबंध आदेश जारी रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed