फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: several members of a family killed in rain-triggered landslide in Shivamogga

कर्नाटक: शिवमोगा में बारिश से भूस्खलन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; कैसे हुआ हादसा?

Sun, 02 Aug 2026 11:31 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, शिवमोगा (कर्नाटक)।
पीटीआई, शिवमोगा (कर्नाटक)। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Aug 2026 11:31 AM IST
सार

कर्नाटक के शिवमोगा में भारी बारिश के बाद भूस्खलन ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। हादसे के समय पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था और पहाड़ी का हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। हादसा कैसे हुआ, जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Karnataka: several members of a family killed in rain-triggered landslide in Shivamogga
कर्नाटक में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा जिले के इंदिरानगर में रविवार सुबह भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे एक झोपड़ी मलबे में दब गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?
मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35 वर्षीय), उनकी पत्नी नागवेणी (28 वर्षीय) और उनके बेटे संतोष के रूप में हुई है। यह परिवार कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारू गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात करीब ढाई बजे परिवार झोपड़ी में सो रहा था। उसी समय पास की पहाड़ी का हिस्सा टूटकर झोपड़ी पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि पास की दूसरी झोपड़ी में रहने वाला एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'विरोध का अधिकार, लेकिन मर्यादा जरूरी': PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर क्या बोले इमाम इलियासी? छात्रों को दी नसीहत

बारिश लगातार होने के कारण भूस्खलन हुआ। इसके बाद दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग तथा पुलिस की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया। टीम ने मलबे के नीचे से तीनों शव बाहर निकाले।

पुलिस ने बताया कि मलनाड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। इसी कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed