फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karti Chidambaram appears before Enforcement Directorate third time in less than one month

ED: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम, 50 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप

Fri, 12 Jan 2024 05:24 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 05:24 PM IST
सार

चीन के नागरिकों को 2011 में वीजा जारी करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हुए। इस मामले में पिछले साल 23 दिसंबर और दो जनवरी को पूछताछ की गई थी।  गौरतलब है कि पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया मनी लॉन्ड्रिंग मामला सीबीआई की एफआईआर से सामने आया था।

विज्ञापन
Karti Chidambaram appears before Enforcement Directorate third time in less than one month
कार्ति चिदंबरम - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के नागरिकों को 2011 में वीजा जारी करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हुए। गौरतलब है कि एक महीने से भी कम समय में उनकी तीसरी पेशी थी। इस मामले में पिछले साल 23 दिसंबर और दो जनवरी को पूछताछ की गई थी। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम(पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया था। शुक्रवार को कार्ति चिदंबरम सुबह तीसरी बार दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय पहुंचे थे। कार्ति चिदंबरम ने मामले में मिले समन को एक नियमित प्रतिक्रिया बताया था। गौरतलब है कि पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया मनी लॉन्ड्रिंग मामला सीबीआई की एफआईआर से सामने आया था। 
विज्ञापन


सीबीआई की दर्ज एफआईआर में जांच वेदांत समूह की कंपनी टीएसपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कार्ति और उनके करीबी सहयोगी एस भास्कररमन को रिश्वत के तौर पर 50 लाख रुपये दिए जाने के आरोपों से संबंध हैं, जो पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी। सीबीआई के मुताबिक बिजली परियोजना लगाने का  काम चीन की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा था। टीएसपीएल के कार्यकारी ने 263 चीनी श्रमिकों के लिए प्रोजेक्ट वीजा फिर से जारी करने की मांग की थी, जिसके लिए 50 लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। 
विज्ञापन


बता दें सीबीआई ने पिछले साल कार्ति चिदंबरम से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की थी, इस दौरान भास्कररमन को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मामले में कार्ति चिदंबरम से पूछताछ की गई थी। कार्ति चिदंबरम ने कहा था कि मेरे जरिए पिता पी चिदंबरम को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से ईडी द्वारा आईएनएक्स मीडिया और एयरसेल-मैक्सिस मामलों की जांच के साथ कार्ति के खिलाफ यह तीसरा मनी लॉन्ड्रिंग मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed