{"_id":"656d996eb8451162d60063ba","slug":"karti-chidambaram-wrote-south-on-social-media-on-assembly-election-result-day-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी पट्टी में कांग्रेस की हार: कार्ति चिदंबरम ने X पर लिखा 'दक्षिण', विवाद के बाद बोले- जिसे जो समझना है...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदी पट्टी में कांग्रेस की हार: कार्ति चिदंबरम ने X पर लिखा 'दक्षिण', विवाद के बाद बोले- जिसे जो समझना है...
Mon, 04 Dec 2023 02:49 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:49 PM IST
सार
रविवार को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद कार्ति चितंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत भाजपा के तीन राज्यों में जीत से छिप गई।
विज्ञापन
Karti Chidambaram
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व वित्त मंत्री पी चितंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चितंबरम ने रविवार को पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में 'दक्षिण' लिखा था। उनका यह पोस्ट अब चर्चा का केंद्र बन गया है। अपने इस पोस्ट को लेकर कार्ति चितंबरम ने सफाई भी पेश की।
अपने पोस्ट के लिए पेश की सफाई
कार्ति चितंबरम ने अपने पोस्ट को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, 'मैंने केवल दक्षिण लिखा था और समझ नहीं आ रहा कि लोग इस पर इतना उत्तेजित क्यों हो रहे हैं।' कार्ति ने आगे कहा, 'मैंने कुछ भी सुझाव नहीं दिया था। यह केवल लोगों की कल्पना है कि वह क्या सोचते हैं। मैं कुछ भी होने से पहले एक भारतीय हूं। इस मुद्दे पर बहस करने का कोई मतलब नहीं है।'
रविवार को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद कार्ति चितंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'तेलंगाना में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत भाजपा के तीन राज्यों में जीत से छिप गई। कांग्रेस के जीत को भी उचित महत्व देना चाहिए।'
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद ने बताया कि 2018 का विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में थे तो वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। विधानसभा की जीत को संसदीय जीत के रूप में नहीं देखा जा सकता है। ये दोनों ही अलग है।