{"_id":"5ed8109c8ebc3e902828b087","slug":"kerala-a-month-before-the-brutal-murder-of-a-pregnant-elephant-was-with-another-elephant-cruelty","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती हथिनी की नृशंस हत्या से एक महीने पहले एक और हथिनी के साथ हुई थी क्रूरता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्भवती हथिनी की नृशंस हत्या से एक महीने पहले एक और हथिनी के साथ हुई थी क्रूरता
Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, कोच्चि।
अमर उजाला ब्यूरो, कोच्चि।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर यह तस्वीर साझा की
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में गर्भवती हथिनी की नृशंस हत्या की खबर फैलने के दूसरे दिन ही पता चला कि एक महीने पहले कोल्लम जिले में एक और युवा हथिनी की इसी तरह दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उस हथिनी की मौत जबड़ा टूटने के कारण ही हुई थी। मंगलवार की घटना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि भाजपा नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: गर्भवती हथिनी हत्या मामला: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, उद्योगपति रतन टाटा ने भी मांगा इंसाफ
अप्रैल में एक युवा हथिनी को पंथानापुरम वन रेंज इलाके में गंभीर हालत में पाया गया था। उसका जबड़ा टूटा हुआ था और वह बहुत कमजोर हो गई थी। हालांकि वन अधिकारियों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हथिनी की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, मेनका गांधी ने घटना को बताया हत्या
गौरतलब है कि 27 मई की घटना में गर्भवती हथिनी मानवीय नृशंसता का शिकार तब बनी जब कुछ असामाजिक तत्वों ने एक अनानास में उसे पटाखे भरकर खिला दिया था। कुछ देर बाद उसके पेट में यह फट गया। वह अगले 18 से 20 महीने में जन्म देने वाली थी। लेकिन पानी में खड़े रहकर तीन दिन दर्द में गुजारने के बाद उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
बॉलीवुड हस्तियों ने की निंदा
बॉलीवुड की तमाम हस्तियों अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा सहित तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने इसकी निंदा करते हुए पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: गर्भवती हथिनी की हत्या पर भड़के अक्षय और अनुष्का, टाइगर-आलिया समेत इन स्टार्स ने जताया गुस्सा