सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Kerala Assembly Election 2026 Union Minister Amit Shah public meeting nda bjp pinarayi vijayan updates

केरल में अमित शाह की जनसभा: बोले- राज्य में सरकार बदलने का समय आ गया, पिनरई विजयन पर साधा निशाना

न्यूज, अमर उजाला, कोच्चि (केरल) Published by: Nirmal Kant Updated Sun, 05 Apr 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Kerala Assembly Election 2026: केरल में नौ अप्रैल को होने हैं, जिसके लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य को सुधारने के लिए हैं। शाह ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमले किए। पढ़िए रिपोर्ट-

Kerala Assembly Election 2026 Union Minister Amit Shah public meeting nda bjp pinarayi vijayan updates
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

केरल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कुन्नाथुनाडु निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं हैं, बल्कि राज्ये के भविष्य को सुधारने के लिए हैं। 
Trending Videos


केरल में एनडीए की सरकार बनाने का समय आ गया: शाह
जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद  केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का वोट शेयर बढ़ा है। अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ईसाई समुदाय से की समर्थन की अपील
शाह ने ईस्टर के अवसर ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईसाई समुदाय से समर्थन की अपील की, ताकि केरल में सरकार बनाई जा सके। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, भाजपा की नीति बहुत स्पष्ट है- सभी के लिए न्याय, किसी का तुष्टिकरण नहीं। हम इसी के तहत देशभर में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब केरल का एक संगठन पीएफआई यहां देश विरोधी गतिविधियां करता था, भाजपा सरकार ने एक ही दिन में देशभर में उसके सभी कैडर को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया। 

एलडीएफ और यूडीएफ दोहरे मापदंड वाले गठबंधन: शाह
उन्होंने कहा, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) दोहरे मापदंड वाले गठबंधन हैं। देश के बाकी हिस्सों में कांग्रेस और वामपंथी गठबंधन बनाकर एक साथ चुनाव लड़ते हैं। लेकिन केरल में वे एक साथ नहीं लड़ते। इसके बजाय वे एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। भारत के अन्य हिस्सों में कांग्रेस और वाम दल सहयोग करते हैं। वहीं केरल में वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, तीन उम्मीदवार बदले गए

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर साधा निशाना
उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा, मार्क्सवादी नेता ने नाम बदलने का नया तरीका शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री राज्य में केंद्र की ओर से वित्त पोषित सभी परियोजनाओं का नाम बदलते हैं, ताकि उनका श्रेय लिया जा सके। उन्होंने कहा, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने 'नाम परिवर्तन स्टार्टअप' पहल शुरू की है। इस योजना के तहत, जब (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी केरल के लोगों के लिए धनराशि (फंड) आवंटित करते हैं, तो विजयन जी उस योजना की अपने नाम से रीब्रांडिंग कर देते हैं। उदाहरण के लिए, मोदी जी पांच किलोग्राम मुफ्त चावल भेजते हैं, तो उन बोरियों पर लेबल लगाकर उन्हें कम्युनिस्ट कार्यक्रम का हिस्सा बताया जाता है। 

उन्होंने आगे कहा, हाल ही में (कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष) राहुल गांधी केरल दौरे पर आए थे। राहुल और विजयन दोनों एक-दूसरे पर भाजपा की 'बी-टीम' होने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, मैं विजयन से कहना चाहूंगा कि इस बार भाजपा 'ए टीम' होगी और आप 'बी टीम' होंगे। 

सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी पर क्या कहा?
शाह ने कहा, सबरीमाला मंदिर का सोना लूटने वालों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। उनकी गिरफ्तारी न तो यूडीएफ और न ही एलडीएफ सुनिश्चित करेंगे। एनडीए सरकार को चुनिए और हम दो महीने के भीतर ही सोना लूटने वालों को सलाखों के पीछे डाल देंगे। 

राहुल गांधी के पेट्रोल के दामों में वृद्धि के दावे पर क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, मैंने राहुल गांधी जैसे झूठा कभी नहीं देखा। उन्होंने केरल में दावा किया कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। उनका दावा सही है, क्योंकि कीमतें बढ़कर 460 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। हालांकि, यह बढ़ोतरी केरल में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुई है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं और तय सीमा लागू कर दी गई है। हालांकि,  हमारे देश में न तो कीमतें बढ़ाई गई हैं और न ही तय सीमा लागू की गई है। पेट्रोल, डीजल और गैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं और यह मोदी जी के प्रबंधन का कमाल है। केरल में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed