फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court orders registration of an FIR Will Pinarayi Vijayan face mounting trouble bribery case?

केरलम: रिश्वत मामले में पूर्व सीएम पिनराई विजयन की बढ़ेगी मुसीबत? हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

Fri, 09 Oct 2026 12:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:10 PM IST
सार

केरल हाईकोर्ट ने सीएमआरएल रिश्वत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला विजयन की बेटी वीना की कंपनी को कथित तौर पर 2.78 करोड़ रुपये के भुगतान से जुड़ा है। माना जा रहा है कि फैसले से विजयन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Kerala High Court orders registration of an FIR Will Pinarayi Vijayan face mounting trouble  bribery case?
पिनाराई विजयन, पूर्व केरलम के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने सीएमआरएल रिश्वत मामले में ईडी की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


याचिका में क्या तर्क दिया? 
जस्टिस ए. बदरुद्दीन ने वकील के. एम. शाहजहां की याचिका को मंजूरी दे दी। शाहजहां का तर्क था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों पर शुरुआती जांच करने के बजाय पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। 
विज्ञापन

 
ईडी ने क्या दावा किया? 
ईडी ने कोर्ट में दावा किया था कि राज्य पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर विजयन, उनकी बेटी वीना टी और उनके पति पी ए मोहम्मद रियास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। ईडी का दावा है कि उसकी रिपोर्ट को शुरुआती जांच रिपोर्ट माना जा सकता है। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार का क्या तर्क था? 
राज्य सरकार ने इस तर्क का विरोध किया था। सरकार का कहना था कि एजेंसी की रिपोर्ट एफआईआर दर्ज करने के लिए काफी नहीं है और इसके लिए शुरुआती जांच की जरूरत है। हाल ही में केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार ने विजयन, वीना और रियास के खिलाफ जांच के लिए ईडी के राज्य पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र के आधार पर पुलिस जांच का आदेश दिया।


क्या है पूरा मामला? 
ईडी ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के तहत अपनी जांच और तलाशी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर मामला दर्ज करने की मांग की है। एजेंसी का आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने आईटी कंसल्टेंसी सर्विस के नाम पर वीना की अब बंद हो चुकी कंपनी 'एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस' को 2.78 करोड़ रुपये का फर्जी पेमेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed