सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketan Agarwal Case CCTV Footage Siya Goel and Chetan Chaudhary met at a cafe in Pune

सिया-चेतन का CCTV वीडियो वायरल: केतन की हत्या से एक दिन पहले कैफे में की मुलाकात, तीसरे शख्स का नाम आया सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 25 Jun 2026 04:10 PM IST
सार

केतन हत्याकांड में नया वीडियो सामने आया है। केतन की हत्या के एक दिन पहले 17 जून को आरोपी सिया और प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे।  पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन
Ketan Agarwal Case CCTV Footage Siya Goel and Chetan Chaudhary met at a cafe in Pune
कैफे में जाते हुए सिया और चेतन चौधरी। - फोटो : आईएएनएस/एक्स

विस्तार

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश एक कैफे में बैठकर रची गई थी। कैफे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सिया और चेतन कैफे में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने वारदात से एक दिन पहले मुलाकात की थी। यही नहीं इस मामले में एक तीसरे शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। वह चेतन का करीबी दोस्त नीरज। 

विज्ञापन


कैफ में रची गई साजिश? 
पुलिस को जांच में एक कैफे की सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें चेतन चौधरी और सिया दोनों साथ घूमते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया और चेतन 17 जून की शाम पुणे के थर्ड वेव कैफे में मिले थे। कैफे के सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन को करीब 4:35 बजे एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके बाद चेतन और सिया कैफे के काउंटर से कुछ खाने-पीने की चीजों का ऑर्डर देते हैं। इसके बाद वे कैफे के खुले एरिया में बैठकर बातें करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों लगभग एक घंटे तक कैफे में रहे और फिर शाम करीब 5:30 बजे बाहर निकल गए। माना जा रहा है कि इसी कैफे में बैठकर दोनों हत्याकांड की साजिश को अंतिम रूप दिया था। हालांकि पुलिस इस मामले की ओर कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: सिया-चेतन ने कैफे में बनाया था डेथ प्लान: केतन के आने से पहले हुई थी गुप्त मुलाकात, दोनों के बीच हुए 2004 कॉल

हत्याकांड में तीसरा नाम आया सामने
इस हत्याकांड में एक और नाम जांच के घेरे में है। साजिश में चेतन का करीबी दोस्त नीरज  की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे बिना जानकारी दिए उसके फोन का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल, पुणे पुलिस नीरज से पूछताछ कर रही है। नीरज पिछले तीन वर्षों से चेतन के साथ काम कर रहा था।


जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन आरोपी चेतन ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बजाय उसने अपने दोस्त नीरज का फोन इस्तेमाल किया और उसी के जरिए वह सिया से संपर्क में था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नीरज को पूरी योजना की जानकारी थी या फिर उसे अंधेरे में रखकर उसका फोन इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिया ने केतन की हत्या की योजना पहले से ही बना रखी थी। बताया जा रहा है कि उसने तीन बार प्रयास किया और तीसरी बार में सफल रहा।

ये भी पढ़ें: 'मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना...':  सिया ने केतन को धक्का मारने के लिए रखा था 'कोडवर्ड', जांच में कई खुलासे

नीरज का मोबाइल लेकर गया था चेतन
पुलिस नीरज की भूमिका, मोबाइल इस्तेमाल और पूरी साजिश में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पूरी तरह से सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें डिजिटल सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग अहम भूमिका निभा सकते हैं। चेतन के चाचा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चेतन अपना फोन दुकान पर छोड़कर गया था और नीरज का फोन लेकर गया था। उन्होंने कहा कि चेतन और नीरज अक्सर बातचीत और अन्य कामों के लिए एक-दूसरे के फोन का इस्तेमाल करते थे। नीरज पिछले तीन-चार वर्षों से उनके यहां काम कर रहा है और परिवार के काफी करीब माना जाता है।

अब जांच का फोकस नीरज कुमार के मोबाइल फोन और उससे जुड़े कॉल रिकॉर्ड, चैट्स तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों पर है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के दिन नीरज को फोन के इस्तेमाल की जानकारी थी या नहीं और क्या वह किसी भी तरह से इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा हुआ था। फिलहाल नीरज से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
 
आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ
पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। दोनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और देर रात तक उनसे पूछताछ जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed