{"_id":"6abcdd8049417c27fe0dd96e","slug":"ketan-case-names-of-two-more-of-sia-s-ex-lovers-have-surfaced-she-had-also-threatened-her-nail-artist-friend-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतन हत्याकांड: सिया के दो और पूर्व प्रेमियों के नाम भी सामने आए, अपनी नेल आर्टिस्ट सहेली को भी दी थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केतन हत्याकांड: सिया के दो और पूर्व प्रेमियों के नाम भी सामने आए, अपनी नेल आर्टिस्ट सहेली को भी दी थी धमकी
Wed, 30 Sep 2026 03:29 PM IST
सुनील मेहरोत्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: सुनील मेहरोत्रा
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:29 PM IST
सार
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने सिया गोयल की नेल आर्टिस्ट सहेली की फोटो से ‘माही जे’ नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर केतन को लोहगढ़ किले पर बुलाया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। धमकी के कारण चुप रही सहेली ने पति के जेल से बाहर आने के बाद पुलिस को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
केतन अग्रवाल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब आरोपियों की धमकियों से डरी हुई एक बेबस महिला ने पुलिस के सामने आकर सच उगल दिया। दरअसल, जिस फेक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए केतन को जाल में फंसाया गया था, उसमें इस्तेमाल की गई फोटो सिया गोयल की एक सहेली की थी, जो पेशे से नेल आर्टिस्ट है।
यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन की बैठक: ईसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष, खरगे ने आंदोलन का किया एलान, राहुल ने क्या कहा?
वारदात के वक्त इस सहेली का पति ड्रग्स के एक मामले में जेल में बंद था और उसकी गोद में एक छोटा सा बच्चा था। आरोपियों ने उसकी इसी मजबूरी और लाचारी का फायदा उठाया और उसे अपना मुंह बंद रखने की सख्त धमकी दी थी। वह डर के मारे चुप रही, लेकिन जैसे ही उसे केतन के कत्ल की खबर मिली, उसने सबसे पहले अपनी मां से इस बारे में बात की। इसके बाद जैसे ही उसका पति जेल से बाहर आया, वह सीधे पुलिस के पास पहुंच गई और पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके साथी चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए बेहद ठंडे दिमाग से साजिश रची थी। सहेली के नाम का गलत इस्तेमाल, लोहगढ़ किले पर बिछाया गया जाल और अब सामने आए सिया के पुराने अफेयर, इन सभी बातों ने इस केस को बेहद उलझा दिया है। मर्डर से महज 15 दिन पहले सिया, केतन को दो बार लोहगढ़ किला घुमाने ले गई थी। आरोपी अच्छी तरह जानते थे कि बार-बार वहीं जाने की वजह से केतन के घरवाले उसे दोबारा लोहगढ़ जाने की परमिशन नहीं देंगे। इसीलिए उन्होंने एक अलग ही चाल चली। आरोपियों ने सिया की उसी नेल आर्टिस्ट सहेली की फोटो का इस्तेमाल करके 'माही जे' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। इस फेक अकाउंट से केतन से संपर्क किया गया और उससे कहा गया कि 'सिया के बर्थडे से एक दिन पहले उसे लोहगढ़ पर सरप्राइज पार्टी देंगे।' इस ट्रैप में आकर केतन लोहगढ़ पहुंच गया और वहीं उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें- सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: लोन वसूली के लिए बैंकों को निर्देश, मंत्री ने क्या कहा?
इस केस की जांच के दौरान पुलिस ने सिया के अतीत के दो प्रेमियों का पता लगाकर उनके भी ऑफिशियल बयान दर्ज किए हैं। जांच में पता चला कि जब सिया की बहन दसवीं क्लास में पढ़ती थी, तब सिया उसकी ट्यूशन क्लास में जाती थी। उस ट्यूशन क्लास के दौरान उसकी पहचान एक लड़के से हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों का यह रिश्ता करीब एक साल तक चला। वहीं पहले रिश्ते के दौरान ही सिया की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दूसरे लड़के से पहचान हुई। दोनों के बीच मैसेज और चैटिंग शुरू हुई और उससे उनके बीच नया प्रेम संबंध बन गया। पुलिस ने इन दोनों पूर्व प्रेमियों से भी कड़ी पूछताछ की है। दूसरी तरफ, केतन सिया से बेइंतहा प्यार करता था और उसने अपनी पीठ पर उसके नाम का टैटू भी बनवा रखा था। दोनों की शादी तय हो चुकी थी, जिसकी वजह से केतन ने उसे 28 महंगे ड्रेसेस और लाखों रुपये के गहनों के सेट खरीद कर दिए थे।