फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
Latest and Breaking News Today in Hindi Live 30 September 2026

लाइव अपडेट

12:59 PM, 30-Sep-2026

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, खराब मौसम, हेली से रोका रेस्क्यू

Trekkers missing on kedarnath Basukital audin col trek route helicopter search suspended due to bad weather
केदारनाथ-बासुकीताल से ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने निकले पांच सदस्यीय दल से संपर्क टूट गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें तलाश में जुटी हैं। मौसम खराब होने से हेली सर्च फिलहाल रोकना पड़ा। और पढ़ें
12:59 PM, 30-Sep-2026

बोकारो गोलीकांड में घायल रोहित की मौत: गर्दन में फंसी गोली बनी जानलेवा, मृतकों की संख्या बढ़कर तीन

Bokaro Shooting Tragedy Injured Youth Rohit Dies After Bullet Stuck in Neck Death Toll Rises to Three
चंद्रपुरा डीवीसी कॉलोनी के पश्चिमपल्ली में 17 सितंबर को हुई गोलीबारी में घायल रोहित सिन्हा की 13 दिन बाद रांची के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। घटना में पहले ही उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। अब पुलिस के सामने तीन लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने की चुनौती है, जबकि रोहित से पूछताछ की उम्मीद भी उसकी मौत के साथ खत्म हो गई। और पढ़ें
विज्ञापन
12:59 PM, 30-Sep-2026

लखनऊ: वसूली के खेल में दबाए रहे ध्वस्तीकरण का आदेश, 8000 से अधिक ऑर्डर फाइलों में गुम, ऐसे चल रहा खेल

लखनऊ में करीब 16 साल पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में 83 अपार्टमेंट अवैध रूप से बने मिले थे। एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था। हालांकि अब तक इनसे जुड़े मामले पर कानूनी विवाद चल रहा है। वहीं, अवैध निर्माण के लिए अलग से वसूली की जा रही है। और पढ़ें
12:57 PM, 30-Sep-2026

उत्तराखंड: खुले बाजार से बिजली लेनी पड़ेगी महंगी, आयोग ने अधिभार लगाया, कल से लागू रहेंगी ये दरें

Uttarakhand open access power to get costlier as UERC imposes 67 paise per unit surcharge
बिजली की लागत बढ़ने से सीधे बाजार से बिजली लेने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नई दरें छह महीने के लिए लागू होंगी, जबकि यूपीसीएल ने इससे अधिक अधिभार की मांग की थी। और पढ़ें
12:57 PM, 30-Sep-2026

उर्वशी रौतेला: एक्ट्रेस ने एआई कंपनी से मांगा 7 हजार करोड़ का हर्जाना, मिला गजब का जवाब; क्या है पूरा मामला?

urvashi rautela team accused company of using her name, photos and videos without permission
 Urvashi Rautela Legal Action: बॉलीवुड सेलेब्स अपने पर्सनेलिटी राईट्स को रिजर्व करवा रहे हैं। इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी पर अपनी फोटोज और वीडियो का उपयोग करने पर कानूनी कार्यवाही की है। जानें क्या है मामला? और पढ़ें
12:57 PM, 30-Sep-2026

वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल: आसमान में ड्रोन, एटीसी भवन में घुसे हथियारबंद लोग; 84 जवानों ने संभाला मौर्चा

Mock drill at Varanasi Airport Drone in sky armed intruders storm ATC building 84 personnel take charge
वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान ड्रोन और आतंकी हमले की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। इसमें सीआईएसएफ, यूपी एटीएस समेत आठ एजेंसियों के 84 अधिकारियों-जवानों ने हिस्सा लिया।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 30-Sep-2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का समापन: यूपीएसएसएफ की प्रदर्शनी और कमांडो सेल्फी पॉइंट ने खींचा ध्यान

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का समापन: यूपीएसएसएफ की प्रदर्शनी और कमांडो सेल्फी पॉइंट ने खींचा ध्यान और पढ़ें
12:54 PM, 30-Sep-2026

कानपुर: ‘छत से गिरता प्लास्टर और दीवारों में दरारें’, जर्जर भवन में चल रही कक्षाएं, हादसे के इंतजार में विभाग

Kanpur Plaster falling from the ceiling and cracks in the walls classes being held in a dilapidated building
Kanpur News: सरसौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हृदयखेड़ा, ग्राम शिशुपुर में नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय का मुख्य भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जहां छत से प्लास्टर गिरने और दीवारों में गहरी दरारें आने के बावजूद बच्चों को पढ़ाने की मजबूरी बनी हुई है। और पढ़ें
12:52 PM, 30-Sep-2026

बड़ी राहत: दिल के मरीजों के लिए गुड न्यूज, हार्ट की इस जानलेवा समस्या का अब शुरुआती में ही चल जाएगा पता

Heart Inflammation Can Be Detected Earlier With Advanced Cardiac MRI AIIMS Study
दिल की मांसपेशियों में छिपी सूजन यानी कार्डियक सारकॉइडोसिस शुरुआत में बिना स्पष्ट लक्षण के रह सकती है। एम्स के अध्ययन में उन्नत कार्डियक एमआरआई से दिल के सूक्ष्म बदलावों की पहचान के संकेत मिले है। समय पर बीमारी की पता चलने से गंभीर खतरों को कम किया जा सकेगा। और पढ़ें
12:52 PM, 30-Sep-2026

हिमाचल: पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

कांगड़ा के तियारा में हिमाचल के पूर्व मंत्री और शाहपुर से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया को अंतिम विदाई दी गई। बैंड-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विदेश से लौटे बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी, जिसके बाद मेजर मनकोटिया पंचतत्व में विलीन हो गए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed