Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge Sonia Gandhi pay floral tributes to Indira Gandhi on 109th birth anniversary

इंदिरा गांधी जयंती: मल्लिकार्जुन खरगे ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका नेतृत्व हमेशा प्रेरित करेगा

Thu, 19 Nov 2026 10:02 AM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 19 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने दिल्ली के शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन
Kharge Sonia Gandhi pay floral tributes to Indira Gandhi on 109th birth anniversary
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर पहुंचकर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्हें भारत की 'आयरन लेडी' बताया। उन्होंने इंदिरा गांधी को अदम्य साहस, संघर्ष और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक करार दिया।
विज्ञापन


खरगे ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारत की आयरन लेडी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। वह अदम्य साहस, संघर्ष और मजबूत नेतृत्व की प्रतीक थीं।  देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, योगदान, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश ने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, आर्थिक और संस्थागत बदलाव देखे। उन्होंने कृषि उत्पादन को मजबूत करने, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और भारत के अंतरिक्ष एवं परमाणु कार्यक्रमों को समर्थन देने में इंदिरा गांधी की भूमिका का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1917 में इलाहाबाद में हुआ था जन्म
भारत की 'आयरन लेडी' के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू की बेटी थीं। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली। इसके बाद जनवरी 1980 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं और 1984 में उनकी हत्या होने तक इस पद पर रहीं।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में निभाई अहम भूमिका
इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध था। उनके नेतृत्व में लड़े गए इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का गठन हुआ। इस संघर्ष में उनकी भूमिका ने उन्हें निर्णायक फैसले लेने वाली और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली नेता के रूप में स्थापित किया। उनकी जयंती 19 नवंबर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद करने के लिए समर्पित किया गया है।


ऑपरेशन ब्लूस्टार के कुछ महीने बाद हुई थी हत्या
इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर, 1984 को उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। यह घटना ऑपरेशन ब्लूस्टार के कुछ महीने बाद हुई थी। ऑपरेशन ब्लूस्टार सैन्य अभियान था, जिसे अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे सशस्त्र अलगाववादियों को बाहर निकालने के लिए शुरू किया गया था। स्वर्ण मंदिर सिख धर्म के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed