पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata on high alert, Eastern Railway also on high alert, quick response team formed

बंगाल: कोलकाता हाई अलर्ट पर, ईस्टर्न रेलवे भी हाई अलर्ट पर, क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई

Mon, 10 Nov 2025 11:58 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 10 Nov 2025 11:58 PM IST
सार

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार में धमाके बाद पूरे देश में चौकसी बढ़ा दी गई है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित आसपास के इलाकों और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Kolkata on high alert, Eastern Railway also on high alert, quick response team formed
दिल्ली में धमाके के बाद कोलाकाता में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस घटना के बाद कोलकाता, उसके आसपास के इलाकों और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


पूरे शहर में पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है, मेट्रो स्टेशनों पर सघन जांच चल रही है, और ईस्टर्न रेलवे ने भी रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
विज्ञापन


ईस्टर्न रेवले हाई अलर्ट पर दिल्ली में हुए धमाके के मद्देनज़र ईस्टर्न रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। ईस्टर्न रेलवे के सीपीआरो ने एक बयान जारी करके बताया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) बनाई गई है, जो तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Blast: यूपी में एजेंसियां हाई अलर्ट पर, अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ी; ग्राउंड जीरो पर उतरे आईजी

ईस्टर्न रेलवे के सभी मंडलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और ट्रेनों में कड़ी सुरक्षा निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, ईस्टर्न रेलवे के सभी अधिकारी, जिनमें आईजी-कम-पीसीएससी भी शामिल हैं, रेलवे क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed