सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Lenskart Controversy Nazia Ilahi Khan Visits Mumbai Store Applies Tilak to Employees Video Goes Viral

लेंसकार्ट विवाद में नया मोड़: मुंबई के स्टोर पहुंचीं नाजिया इलाही खान, कर्मचारियों को लगाया तिलक; वायरल वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस बार इसका कारण भाजपा नेता नाजिया इलाही खान बनीं, जब वे मुंबई में एक लेंसकार्ट के स्टोर पहुंची और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को तिलक लगाया। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

Lenskart Controversy Nazia Ilahi Khan Visits Mumbai Store Applies Tilak to Employees Video Goes Viral
लेंसकार्ट स्टोर में कर्मचारियों को तिलक लगा रही नाजिया इलाही खान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एक्स@ElahiNazia1
विज्ञापन

विस्तार

आईवियर रिटेल कंपनी लेंसकार्ट ड्रेस कोड को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कारण है कि विवाद के बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता नाजिया इलाही खान सोमवार को मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों को तिलक लगाया। इसका वीडियो नाजिया इलाही खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। साथ ही कहा कि हिंदू पहचान और परंपराओं पर कभी समझौता नहीं करना चाहिए। यह बयान तब आया जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह स्टोर के कर्मचारियों से धार्मिक प्रतीकों को लेकर सवाल करती नजर आईं।

Trending Videos


वीडियो में देखा गया कि खान अपनी टीम के साथ स्टोर में गईं और मैनेजर से बात करने को कहा। मैनेजर ने अपना नाम मोहसिन खान बताया। इसके बाद नाजिया ने उनसे पूछा कि क्या स्टोर में तिलक जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू प्रतीकों पर रोक लगाई जा रही है, जबकि हिजाब जैसे अन्य धार्मिक पहनावे की अनुमति है। हालांकि, मैनेजर ने इन आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah In Bengal: 'कभी लौह अयस्क का केंद्र रहा कुल्टी TMC राज में बंदी की कगार पर'; रैली में शाह की हुंकार



कर्मचारियों को बुलाकर लगाता तिलक
वीडियो में देखा जा सकता है कि नाजिया ने स्टोर में मौजूद कुछ कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें तिलक लगाया और कहा कि इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद मुस्लिम होने के बावजूद तिलक लगाती हैं। बता दें कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर कंपनी के कथित ड्रेस कोड के स्क्रीनशॉट वायरल हुए। इनमें दावा किया गया कि तिलक और बिंदी जैसे प्रतीकों पर पाबंदी है, जबकि हिजाब और पगड़ी के लिए अलग नियम हैं। इसे लेकर लोगों ने कंपनी की आलोचना की और इसे भेदभावपूर्ण बताया।

ये भी पढ़ें:- 'परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण टाल रही सरकार': सोनिया-राहुल के पत्र का जिक्रकर जयराम रमेश ने कहा- फिर देरी क्यों?

विवाद बढ़ने पर कंपनी ने दी सफाई

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद लेंसकार्ट ने सफाई दी और कहा कि उनकी नई गाइडलाइन में सभी धर्मों के प्रतीकों का सम्मान किया गया है। कंपनी ने कहा कि बिंदी, तिलक, सिंदूर, हिजाब और पगड़ी सभी की अनुमति है। साथ ही, कंपनी ने माफी भी मांगी और कहा कि अगर किसी को उनकी नीति से ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका खेद है। कुल मिलाकर, यह मामला अब धार्मिक पहचान और कार्यस्थल के नियमों के बीच संतुलन को लेकर नई बहस खड़ी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed