सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS Arrests Two Men for Alleged Terror Conspiracy Linked to Radicalisation via Social Media

Gujarat: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने और आतंकी साजिश के आरोप में दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Shivam Garg Updated Tue, 21 Apr 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात ATS ने सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथ फैलाकर आतंकी साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है।

Gujarat ATS Arrests Two Men for Alleged Terror Conspiracy Linked to Radicalisation via Social Media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और 'गजवा-ए-हिंद' की स्थापना की साजिश रचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की योजना एक आतंकी नेटवर्क स्थापित करने की थी, जिसमें वे आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों का इस्तेमाल कर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पैनी नजर, मिली अहम जानकारी
एटीएस पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर देश विरोधी गतिविधियों पर तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से लगातार निगरानी रख रही थी। इसी दौरान, गुजरात एटीएस को गुजरात के पाटण जिले के सिद्धपुर निवासी 22 वर्षीय इरफान कालेखां पठान के बारे में विशिष्ट जानकारी मिली, जिस पर कथित तौर पर चरमपंथी इस्लामी विचारधारा का प्रभाव था। साथ ही अन्य लोगों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:- Sabarimala Verdict Review: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- प्रतिमा छूने की अनुमति नहीं मिलने पर क्या संविधान मदद करेगा?

जांच में सामने आए अहम खुलासे
सूचना के आधार पर एटीएस अधिकारियों ने पठान को पूछताछ के लिए बुलाया। उसके मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि वह व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से आईएसआईएस और अन्य कट्टरपंथी व्यक्तियों और समूहों से जुड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि पठान सक्रिय रूप से जिहादी प्रचार फैलाने और देश भर में समान विचारधारा वाले कट्टरपंथियों का नेटवर्क बनाने का प्रयास कर रहा था।

गिरफ्तारी और आगे की जांच
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 दिनों की एटीएस हिरासत में भेज दिया है। एटीएस ने बताया कि कथित आतंकी साजिश में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed