{"_id":"69e773a42df72163d3075d61","slug":"tamil-nadu-assembly-election-tvk-chief-vijay-chennai-rally-claim-dmk-bjp-secret-alliance-and-hits-back-bjp-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टालिन से तमिलनाडु को बचाएं': TVK प्रमुख विजय का विपक्षी दलों पर हमला, कहा- डीएमके-भाजपा में है गुप्त समझौता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'स्टालिन से तमिलनाडु को बचाएं': TVK प्रमुख विजय का विपक्षी दलों पर हमला, कहा- डीएमके-भाजपा में है गुप्त समझौता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई रैली में डीएमके और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से 'सीटी' चुनाव चिह्न पर वोट देने की अपील की। साथ ही उन्होंने भाजपा के तंज पर भी तीखा पलटवार किया।
टीवीके चीफ विजय थलापति।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने चेन्नई में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। विजय ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी डीएमके और भाजपा के बीच पर्दे के पीछे गुप्त समझौता हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में डीएमके की हार पक्की है।
विजय ने कहा कि वह जो कहते हैं, उस पर कायम रहते हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे तमिलनाडु को मुख्यमंत्री स्टालिन से बचाएं। विजय ने लोगों से अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न 'सीटी' (Whistle) को वोट देने के लिए कहा। उन्होंने बाहर रहने वाले लोगों से भी वोट डालने के लिए आने का अनुरोध किया।
ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari: ब्राजील की तरह भारत में भी दौड़ेगा इथेनॉल, खत्म होगा पेट्रोल का खेल; गडकरी ने बनाया मास्टर प्लान
भाजपा के एक मंत्री ने विजय को 'सिर्फ एक अभिनेता' कहा था। इस पर पलटवार करते हुए विजय ने कहा, हां मैं एक अभिनेता हूं। लेकिन मैं राजनीति में अभिनय नहीं करता। जबकि आप लोग तो राजनीति में ही अभिनय करते हैं। क्या हम आपको नाटक कलाकार कह सकते हैं?"
विजय ने सरकार बनने के तुरंत बाद किए जाने वाले कामों की घोषणा भी की। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और नशा खत्म करने के लिए विशेष कानून बनाए जाएंगे।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X