17वें लोकसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है। इस दिन 13 राज्यों की 97 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें सबसे ज्यादा पैसों वाले प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट को प्रत्याशियों के नामांकन हलफनामे के आधार पर बनाया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि दूसरे चरण के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा पैसे वाले कांग्रेसी उम्मीदवार हैं। गौरतलब है कि दूसरे चरण में असम और बिहार की 5 सीटों समेत छत्तीसगढ़ की तीन , जम्मू कश्मीर की दो, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की एक, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39 , उत्तर प्रदेश के 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुदुच्चेरी की 1 सीट पर मतदान होगा। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये उम्मीदवार और क्या कहती है यह रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव 2019: अमीरी के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी सबसे ऊपर, जानिए किसके पास हैं कितने करोड़?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहती है एडीआर की रिपोर्ट?
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण के 1644 में से 1590 उम्मीदवारों में करीब 27 फीसदी यानी 423 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ या उससे ज्यादा है। सबसे ज्यादा संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशियों की है। कांग्रेस के 53 में से 46 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई है।
भाजपा के 45 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा
वहीं, भाजपा के 51 में 45 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई है। डीएमके के 24 में से 23, एआईएडीएमके के सभी 22 उम्मीदवार और बीएसपी के 80 में से 21 उम्मीदवार की संपत्ति की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस तरह लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 3 करोड़ 90 लाख है।
दूसरे चरण के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अमीर कांग्रेस पार्टी के एच वसंताकुमार हैं। वसंताकुमार तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति 417 करोड़ रुपए है।
उदय सिंह बिहार के पूर्णिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। एच वसंताकुमार के बाद वे सबसे ज्यादा पैसे वाले उम्मीदवार हैं। नामांकन हलफनाने के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 341 करोड़ रुपए है।