फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   madhya pradesh new chief minister Mohan Yadav net worth and educational background

Mohan Yadav: आठ हजार की बंदूक, 22 लाख की कार, 42 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, MP के नए CM के पास क्या-क्या?

Wed, 13 Dec 2023 12:06 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 13 Dec 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शपथ पत्र में कुल 42.04 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
loader
madhya pradesh new chief minister Mohan Yadav net worth and educational background
मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के दो उप-मुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ली। 58 साल के मोहन यादव उम्र में अपने दोनों सहयोगियों से छोटे हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की उम्र 59 साल है तो दूसरे उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 66 साल के हो चुके हैं। 

 

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री - फोटो : AMAR UJALA
कितनी दौलत है?
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले की उज्जैन दक्षिण सीट से पर्चा भरा था। 58 वर्षीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शपथ पत्र में कुल 42.04 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 31.97 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। दस साल पहले यानी 2013 में मुख्यमंत्री के पास कुल 16.95 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।



उनके दोनों सहयोगियों की बात करें तो राजेंद्र शुक्ल ने 2023 के चुनावी हलफनामे में कुल 30.88 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। बीते दस साल में उनकी संपत्ति में 14 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 2013 में उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 16.87 करोड़ की सपत्ति बताई थी। वहीं, 2018 में उनकी कुल संपत्ति 32.98 करोड़ रुपये थी। यानीं, बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब दो करोड़ की कमी आई है। 

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की सपत्ति भी मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुकाबले काफी कम है। देवड़ा ने 2023 के चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 4.88 करोड़ रुपये बताई है। 2018 में देवड़ा ने कुल 3.00 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। वहीं, 2013 के चुनाव में उन्होंने अपने पास 1.62 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात बताई थी। 

मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव - फोटो : AMAR UJALA
घटती बढ़ती रही है नए मुख्यमंत्री की कमाई
कमाई की बात करें तो 2018-19 में नए मुख्यमंत्री की कुल कमाई 27.78 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई। 2019-20 में ये बढ़कर 31.21 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में डॉ. मोहन यादव की कमाई में कमी आई और ये 21.31 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की कमाई में भारी कमी हुई और ये घटकर 12.35 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें दुगुनी बढ़ोतरी हुई और ये 24.20 लाख रुपये हो गई। 

मुख्यमंत्री की पत्नी की आय में आई है कमी
डॉ. मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव की कमाई 2018-19 में 20.76 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई घटी और यह 17.16 लाख रुपये हो गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में सीमा को 21.06 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की पत्नी की कमाई में भारी कमी आई और ये 9.99 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में सीमा को दोबारा नुकसान हुआ और यह 7.07 लाख रुपये ही रही। 

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
इतनी है नकदी 
शपथ पत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया है कि उनके पास 1,41,500 रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 3,38,200 लाख रुपये नकद हैं। डॉ. मोहन यादव, पत्नी सीमा यादव और आश्रितों के कुल 17 बैंक खाते हैं। इन खातों में कुल 28.68 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा इनके नाम पर 6.42 लाख रुपये बतौर बांड, डिबेंचर और शेयर कंपनियों में जमा हैं। वहीं, 13.52 लाख रुपये बीमाओं की प्रीमियम के रूप में जमा है। 2.50 करोड़ रुपये व्यक्तिगत ऋण या अग्रिम दिया गया है। 

मोहन यादव
मोहन यादव - फोटो : AMAR UJALA
दो वाहनों के मालिक
हलफनामे के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री के नाम पर दो वाहन हैं। उनके नाम पर इनोवा कार है जिसकी कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 72 हजार रुपये की सुजुकी असेस स्कूटर रखते हैं। 

मुख्यमंत्री अपने पास 8.4 लाख रुपये मूल्य का 140 ग्राम गहने रखे हुए हैं। वहीं, पत्नी सीमा के पास 15 लाख रुपये का 250 ग्राम सोना और 78 हजार रुपये की 1.2 किलो ग्राम चांदी है। 

रिवॉल्वर और बंदूक भी रखते हैं मोहन यादव 
नए मुख्यमंत्री अपने पास एक रिवॉल्वर भी रखते हैं जिसकी कीमत उन्होंने 80 हजार रुपये बताई है। इसके अलावा 8 हजार रुपये की एक 12 बोर वाली बंदूक है। मोहन यादव के पास 1.52 लाख रुपये कीमत का घरेलू सामान और 2.15 रुपये कीमत का घरेलू फर्नीचर है। इस तरह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास कुल 9.92 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद सीएम के नाम 5.66 करोड़ रुपये, पत्नी सीमा के नाम 1.09 करोड़ रुपये और आश्रितों के नाम करीब एक करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। 

मोहन यादव बने मुख्यमंत्री
मोहन यादव बने मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन से लेकर भोपाल तक में जमीन और घर
इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पास तीन जगह खेती की जमीन है जबकि सीमा यादव के नाम दो भूखंड हैं जिनकी कुल कीमत 15.88 करोड़ रुपये बताई गई है। मुख्यमंत्री के नाम पर उज्जैन में तीन गैर खेतिहर जमीन हैं, जिनकी कुल कीमत 8.66 करोड़ रुपये है। सीमा के नाम दो वाणिज्यिक भवन हैं, जिनकी कीमत 1.43 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा डॉ. मोहन यादव और पत्नी के नाम कुल दो रिहायशी मकान हैं, जिनकी कीमत 6.14 करोड़ रुपये है। इस प्रकार से मोहन यादव करीब 19.02 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं पत्नी के नाम पर 21.98 रुपए की दौलत है। 

कमाई का जरिया क्या है?
डॉ. मोहन यादव एम.एल.ए. (मंत्री) के रूप में वेतन और भत्ते, किराया, कृषि, व्यवसाय, अन्य स्रोतों से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, पत्नी सीमा यादव को व्यवसाय, किराया और किसानी से कमाई होती है। 

डॉ. मोहन यादव ने 2010 में उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इससे पहले उन्होंने एलएलबी, बीएससी और एमए की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed