{"_id":"673334a9a780fb535b0e627f","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-if-we-are-divided-then-ganapati-pooja-would-be-attacked-says-up-cm-yogi-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'बंटेंगे तो गणपति पूजा पर होगा हमला, खतरे में होगी बेटियों की सुरक्षा', महाराष्ट्र में गरजे योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'बंटेंगे तो गणपति पूजा पर होगा हमला, खतरे में होगी बेटियों की सुरक्षा', महाराष्ट्र में गरजे योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से पूरा जो लगाया जा रहा है कि मतदाता उनकी प्रत्याशी और गठबंधन को वोट दें। इसे लेकर पार्टियों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।
महाराष्ट्र में सीएम योगी की रैली
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया है। अमरावती जिले के अचलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- अगर हम बंटे तो गणपति पूजा पर हमला होगा, जमीनें लैंड जिहाद के तहत हड़प ली जाएंगी और तो और बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने आगे कहा, आज यूपी कोई लव जिहाद या लैंड जिहाद नहीं है।
यूपी में माफिया 'जहन्नुम' की ओर जा रहे हैं- सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, यह पहले ही घोषित कर दिया गया था कि अगर कोई हमारी बेटियों की सुरक्षा में बाधा डालेगा, सरकारी और गरीबों की जमीन हड़पेगा तो 'यमराज' उनका टिकट काटने के लिए तैयार रहेंगे। यूपी में माफिया थे और पिछली सरकार उनकी सुरक्षा करती थी। लेकिन अब वे सभी 'जहन्नुम' की ओर जा रहे हैं।
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां करते हुए 'बंटेंगे तो कटेंगे' जैसे अपने नारे को दोहरा चुके है। जिसका विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने निशाना साधा और इसके साथ ही महायुति में सहयोगी और मौजूदा डिप्टी सीएम अजित पवार ने समर्थन नहीं किया था।
महाराष्ट्र में एमवीए और महायुति में मुकाबला
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठंबधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जिसके सामने महायुति गठबंधन है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।
Trending Videos
#WATCH | Amravati, Maharashtra: Addressing a public meeting in Achalpur, UP CM Yogi Adityanath says, "If we are divided, then Ganapati pooja would be attacked, lands would be grabbed under Land Jihad, safety of daughters would be in danger... There is no Love Jihad or Land Jihad… pic.twitter.com/7ZtriWKmWm
विज्ञापन— ANI (@ANI) November 12, 2024विज्ञापन
यूपी में माफिया 'जहन्नुम' की ओर जा रहे हैं- सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, यह पहले ही घोषित कर दिया गया था कि अगर कोई हमारी बेटियों की सुरक्षा में बाधा डालेगा, सरकारी और गरीबों की जमीन हड़पेगा तो 'यमराज' उनका टिकट काटने के लिए तैयार रहेंगे। यूपी में माफिया थे और पिछली सरकार उनकी सुरक्षा करती थी। लेकिन अब वे सभी 'जहन्नुम' की ओर जा रहे हैं।
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां करते हुए 'बंटेंगे तो कटेंगे' जैसे अपने नारे को दोहरा चुके है। जिसका विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने निशाना साधा और इसके साथ ही महायुति में सहयोगी और मौजूदा डिप्टी सीएम अजित पवार ने समर्थन नहीं किया था।
महाराष्ट्र में एमवीए और महायुति में मुकाबला
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठंबधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जिसके सामने महायुति गठबंधन है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन