{"_id":"6aa384db62888e539804ca5c","slug":"maharashtra-bhandara-district-road-accident-collision-between-truck-and-car-many-people-killed-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर; तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर; तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत
Fri, 11 Sep 2026 10:04 AM IST
अमन तिवारी
आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:04 AM IST
सार
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा लाखनी तहसील में मानेगांव-पिंपलगांव के बीच करीब सुबह 4 बजे हुआ। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में नौ की मौत
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा भंडारा जिले के पिंपलगांव के पास नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-53) पर हुआ, जहां एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बोलेरो में 16 से 17 लोग सवार थे। यह सभी लोग छत्तीसगढ़ से तीज का त्योहार मनाने नागपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिनके शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय एक और महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस: चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम?
विज्ञापन
मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र पांच साल से कम थी। घटना में गाड़ी चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ड्राइवर और तीन बच्चों को भंडारा मेडिकल कॉलेज में, जबकि अन्य घायलों को नागपुर मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए डॉ. लक्ष्मीकांत शहारे ने बताया कि हादसा मुंडिपार और पिंपलगांव के बीच रात करीब 3 बजे हुआ, जब एक बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों का प्राथमिक इलाज पहले साकोली स्थित अस्पताल में किया गया, जहां से उन्हें भंडारा और फिर गंभीर हालत में नागपुर जीएमसी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी/रिश्तेदार के अनुसार, सभी लोग तीज का त्योहार मनाने छत्तीसगढ़ से नागपुर आ रहे थे। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें उनकी भांजी सरिता वर्मा भी शामिल हैं।