सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM and Maratha quota leader Jarange trying to suppress OBCs: Laxman Hake

Maharashtra: 'CM शिंदे-जरांगे OBC को दबाने की..', मराठा आरक्षण के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे लक्ष्मण हेक का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों के दौर के बीच ओबीसी नेता लक्ष्मण हेक ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ओबीसी को दबाने की को कोशिश कर रहे हैं।

Maharashtra CM and Maratha quota leader Jarange trying to suppress OBCs: Laxman Hake
सीएम शिंदे और मनोज जरांगे पर लक्ष्मण हेक का बड़ा आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे और ओबीसी नेता लक्ष्मण हेके की तरफ से की जा रही अलग-अलग भूख हड़ताल को लेकर बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को मराठा और ओबीसी समूहों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। वहीं इस दौरान ओबीसी कोटे की सुरक्षा के लिए 19 सितंबर से अनशन कर रहे लक्ष्मण हेक ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पर ओबीसी आरक्षण आंदोलन को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos


मराठा कार्यकर्ताओं की रैली पर ओबीसी समुदाय ने जताया विरोध
इससे पहले दिन में सैकड़ों मराठा कार्यकर्ताओं ने वाडीगोद्री गांव में लक्ष्मण हेक के विरोध स्थल के पास हुए दोपहिया वाहन रैली निकाली और नारे लगाए, जिसका ओबीसी समुदायों के सदस्यों ने विरोध भी किया। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लक्ष्मण हेक और मनोज जरांगे के समर्थकों को तितर-बितर करके कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोका। बता दें कि लक्ष्मण हेक और मनोज जरांगे जालना जिले में 3 किमी दूर पर मौजूद वाडीगोद्री और अंतरवाली सरती गांवों में अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर से मनोज जरांगे ने फिर शुरू की भूख हड़ताल
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सतारा, बॉम्बे और हैदराबाद गजेटियर के ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर मराठों के रक्त संबंधियों को कुनबी घोषित करने वाली मसौदा अधिसूचना के कार्यान्वयन के लिए 17 सितंबर को एक नई भूख हड़ताल शुरू की। मनोज जरांगे की मुख्य मांग सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठों को ओबीसी कोटा प्रदान करना है।

ओबीसी कोटा की रक्षा के लिए लक्ष्मण हेक और वाघमारे की हड़ताल
वहीं लक्ष्मण हेक और नवनाथ वाघमारे ने ओबीसी कोटा की रक्षा करने और मसौदा सेज सोयरे अधिसूचना को रद्द करने के लिए जवाबी भूख हड़ताल शुरू की। पत्रकारों से बात करते हुए, लक्ष्मण हेक ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं पर ओबीसी प्रदर्शनकारियों को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

सीएम शिंदे पर लक्ष्मण हेक ने लगाए कई आरोप
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तनावपूर्ण माहौल बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र न तो मनोज जरांगे और न ही सीएम एकनाथ शिंदे की निजी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि ओबीसी किसी भी खतरे का दृढ़ता से जवाब देंगे। हेक ने कहा, हम राज्य सरकार और जरांगे को मुंहतोड़ जवाब देंगे। सरकार जरांगे की रक्षा कर रही है। हम भीड़तंत्र को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed