Maharashtra: 'कोई औरंगजेब को नहीं मानता नायक, अगर...', इतिहास और शिक्षा को लेकर ऐसा क्यों बोले सीएम फडणवीस?
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर पिछले 70 साल में इतिहास सही पढ़ाया गया होता, तो कोई औरंगजेब को नायक नहीं मानता। उन्होंने शिवाजी और टीपू सुलतान की तुलना को गलत करार दिया और बताया कि टीपू ने अपने राज्य बचाने के लिए ब्रिटिश से लड़ा, लेकिन हजारों हिंदुओं और नायरों की हत्या की।
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में एक साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पिछले 70 साल का इतिहास, शिक्षा व्यवस्था और छत्रपति शिवाजी महराज समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि अगर पिछले 70 वर्षों में स्कूलों में इतिहास सही तरीके से पढ़ाया जाता, तो कोई मुस्लिम मुगल सम्राट औरंगजेब को नायक नहीं मानता।
सीएम फडणवीस ने इस दौरान छत्रपति शिवाजी महराज की तुलना मैसूर के शासक टीपू सुलतान से करने पर भी सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी और टीपू सुलतना की तुलना करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि टीपू सुलतान ने ब्रिटिश से लड़ाई अपने राज्य को बचाने के लिए की, लेकिन उन्होंने 75,000 हिंदुओं और 33,000 नायरों को मारा। ऐसे में उनकी तुलना शिवाजी महाराज से नहीं की जा सकती।
ये भी पढ़ें:- Rahul-Priyanka: भाई-बहन में बंद थी बातचीत फिर वायनाड..., प्रियंका के संसदीय क्षेत्र में राहुल ने सुनाया किस्सा
हिंदी भाषा को लेकर भी बोले फडणवीस
फडणवीस ने हिंदी को कक्षा एक से पांच तक तीसरी भाषा बनाने के विरोध पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह फैसला तब की महा विकास अघाड़ी सरकार ने लिया था। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि विरोधियों ने हमें इसके लिए दोषी ठहराया, लेकिन मुझे खुशी है कि इससे दो भाई (उद्धव और राज ठाकरे) एक साथ आए।
ये भी पढ़ें:- मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- पीड़ितों को अंधेरे में न रखें, जांच एजेंसी को दिए ये निर्देश
इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि हम हमेशा उन लोगों का विरोध करेंगे जो आक्रमणकारियों को हीरो के रूप में दिखाते हैं। कुल मिलाकर, फडणवीस ने इतिहास की सही शिक्षा, शिवाजी महाराज और टीपू सुलतान की तुलना, और शिक्षा नीति को लेकर अपना स्पष्ट रुख रखा।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.