सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra cm fadnavis on bjp mp nishikant dubey statement on raj thackeray language row

Maharashtra: निशिकांत दुबे के बयान पर सीएम फडणवीस ने दी सफाई, बोले- वे आम मराठियों की बात नहीं कर रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 08 Jul 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम फडणवीस ने कहा कि 'भारत के विकास में महाराष्ट्र का बहुत बड़ा योगदान है। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो वह पूरी तरह से गलत है।'

maharashtra cm fadnavis on bjp mp nishikant dubey statement on raj thackeray language row
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार
Follow Us

महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान से राज्य का राजनीतिक पारा और चढ़ गया है। अब राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा सांसद के बयान पर सफाई दी और कहा कि निशिकांत दुबे आम मराठी मानुष के बारे में बात नहीं कर रहे थे। वे उन संगठनों के बारे में बात कर रहे थे, जो विवाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
loader
Trending Videos


सीएम ने बयान से बनाई दूरी
फडणवीस ने कहा कि 'जो भी निशिकांत दुबे ने कहा है, वह आम मराठी लोगों के बारे में नहीं कहा है, बल्कि उन संगठनों के बारे में कहा है, जो विवाद को बढ़ा रहे हैं।' हालांकि सीएम ने खुद को निशिकांत दुबे के बयान से अलग करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि निशिकांत दुबे का बयान सही नहीं था। सीएम ने कहा कि 'भारत के विकास में महाराष्ट्र का बहुत बड़ा योगदान है। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो वह पूरी तरह से गलत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने क्या कहा, जिस पर हो गया विवाद
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का कहना है कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को मराठी बोलना आना चाहिए। इसे लेकर मनसे के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों में कई हिंदी भाषी लोगों के साथ मारपीट की है। इस पर काफी विवाद हो रहा है। हाल ही में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे अगर किसी को पीटते हैं तो उसकी वीडियो न बनाएं। इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'आप क्या कर रहे हैं, किसकी रोटी खा रहे हैं? आप लोग हमारे पैसे पर पल रहे हैं। आपके पास कौन से उद्योग हैं? हमारी सारी खदानें झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हैं। आपके पास कौन सी खदाने हैं? सभी सेमीकंडक्टर रिफाइनरीज गुजरात में हैं।'

ये भी पढ़ें- Maharashtra: व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिंदी बोलने वाले लोगों की पिटाई पर गुस्सा जाहिर करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि 'अगर आपमें हिंदी भाषी लोगों को पीटने की हिम्मत है तो उन्हें भी पीटकर दिखाएं, जो उर्दू, तमिल, तेलुगु आदि भाषाएं बोलते हैं। अगर आप इतने बड़े दादा हैं तो महाराष्ट्र से निकलकर यूपी, बिहार आइए, तुमको पटक-पटक के मारेंगे।' भाजपा सांसद ने कहा कि मह सभी मराठी लोगों और महाराष्ट्र की तारीफ करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों का भी सम्मान करते हैं। महाराष्ट्र ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया है। निशिकांत दुबे ने कहा कि 'राज और उद्धव ठाकरे घटिया राजनीति कर रहे हैं, अगर उनमें हिम्मत है तो माहिम जाकर किसी हिंदी, उर्दू बोलने वाले को पीटकर दिखाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed