{"_id":"6989776685ed827fb107f719","slug":"maharashtra-congress-attacks-rss-chief-mohan-bhagwat-over-meeting-and-meal-with-adnan-sami-politics-news-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: संघ प्रमुख मोहन भागवत और अदनान सामी की मुलाकात से सियासी घमासान, कांग्रेस ने RSS की देशभक्ति पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS: संघ प्रमुख मोहन भागवत और अदनान सामी की मुलाकात से सियासी घमासान, कांग्रेस ने RSS की देशभक्ति पर उठाए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र कांग्रेस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अदनान सामी के साथ खाना खाने पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसे देश-विरोधी बताते हुए कहा कि सामी के पिता ने 1965 युद्ध में भारत पर हमला किया था। वहीं, अदनान सामी ने भागवत की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया है।
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भागवत के गायक अदनान सामी के साथ खाना खाने को देश-विरोधी कदम बताया है। वहीं दूसरी तरफ मोहन भागवत से मुलाकात के बाद अदनान सामी ने उनकी जमकर तारीफ की।
कांग्रेस ने लगाए आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा, अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान वायुसेना में पायलट थे। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया था और पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था।
कांग्रेस ने कहा, मोहन भागवत आज उन्हीं के बेटे के साथ खाना खा रहे हैं। पार्टी ने इसे आरएसएस का देश-विरोधी बताया। यह मुलाकात मुंबई में आरएसएस के शताब्दी समारोह के दौरान हुई। अदनान सामी उन हस्तियों में शामिल थे, जिन्हें इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बुलाया गया था।
ये भी पढ़ें: Mohan Bhagwat: 'संघ में 75 साल बाद बिना जिम्मेदारी काम करना चाहिए', आरएसएस प्रमुख भागवत ने क्यों कही ये बात?
अदनान सामी ने आरएसएस प्रमुख की तारीफ की
दूसरी तरफ, पद्म श्री विजेता अदनान सामी ने रविवार को मोहन भागवत के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख की जमकर तारीफ की। सामी ने लिखा कि भागवत के साथ दोपहर बिताना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि भागवत को सुनने के बाद उनके मन की कई गलतफहमियां और भ्रम दूर हो गए। सामी ने मोहन भागवत को एक बहुत ही नेक और शानदार इंसान बताया।
कांग्रेस ने आरएसएस की देशभक्ति पर उठाए सावाल
कांग्रेस ने इस पूरी घटना को लेकर आरएसएस की देशभक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि एक तरफ आरएसएस राष्ट्रवाद की बात करता है और दूसरी तरफ ऐसे लोगों से मेल-जोल बढ़ा रहा है जिनके परिवार का इतिहास भारत विरोधी रहा है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन