सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Seychelles President meet at Hyderabad House updates discussions focused on bilateral relations

भारत-सेशेल्स रिश्ते में नया आयाम: कई MOU पर हस्ताक्षर, PM मोदी बोले- जमीन-समुद्र से हवा तक मजबूत हो रहे संबंध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच अहम बैठक हुई। दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने के लिए कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने सेशेल्स को भरोसेमंद साझेदार बताते हुए राष्ट्रपति हर्मिनी को जीत की बधाई दी और रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

PM Modi and Seychelles President meet at Hyderabad House updates discussions focused on bilateral relations
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और सेशेल्स के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बड़ा कूटनीतिक कदम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में रणनीतिक साझेदारी, समुद्री सहयोग और आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई अहम एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जो दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम देने वाले माने जा रहे हैं।

इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों और आपसी सहयोग पर बात की। साथ ही राष्ट्रपति हर्मिनी को सेशेल्स के राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की ओर से वह राष्ट्रपति हर्मिनी को सेशेल्स के राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।




भारत-सेशेल्स के रिश्ते पर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद हर्मिनी की यह पहली भारत यात्रा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता अतीत, वर्तमान और भविष्य तक फैला हुआ है। समुद्री पड़ोसी और भरोसेमंद साझेदार के रूप में सेशेल्स, भारत की महासागर से जुड़ी सोच का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच सहयोग जमीन, समुद्र और हवा तीनों क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रहा है।

भारत-सेशेल्स के रिश्ते के 50 साल- पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक खास साल में हो रही है, क्योंकि सेशेल्स अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर रहा है और भारत-सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों को भी 50 वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये ऐतिहासिक मौके दोनों देशों को रिश्तों को और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स का रिश्ता सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं है। हिंद महासागर की लहरों ने दोनों देशों के लोगों को सदियों से जोड़ा है। यहां व्यापार फला-फूला, संस्कृतियों का मेल हुआ और आपसी भरोसे की परंपरा मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि इतिहास, विश्वास और भविष्य की साझा सोच से जुड़े हैं।

ब्लू इकॉनमी को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स आने वाले समय में नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन से निपटने और आपदा से मजबूती (रेजिलिएंस) जैसे क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते ब्लू इकॉनमी दोनों देशों के लिए सहयोग का स्वाभाविक क्षेत्र है। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर न सिर्फ आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र के साझा भविष्य को भी आकार देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-सेशेल्स रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत लोगों से लोगों के बीच संबंध हैं। सेशेल्स में रहने वाले भारतीय समुदाय ने वहां के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम योगदान दिया है और पीढ़ियों से दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में पर्यटन, शिक्षा और खेल के जरिए इन रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों देशों के युवाओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर खास जोर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की बैठक से साफ है कि भारत और सेशेल्स की साझेदारी अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। इस मौके पर दोनों देशों ने भारत-सेशेल्स संयुक्त विज़न दस्तावेज भी जारी किया, जो आने वाले वर्षों में सहयोग का रोडमैप होगा।

हैदराबाद हाउस में क्या बोले सेशेल्स के राष्ट्रपती?
पीएम मोदी के बाद सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने संबोधन में कहा कि हैदराबाद हाउस में आकर उन्हें सम्मान महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि जून में भारत और सेशेल्स अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाएंगे, जो सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के साथ होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा कि दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों के सहयोग को लेकर साझा विज़न पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता दोनों देशों के रिश्तों का अहम हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि सेशेल्स की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की बड़ी भूमिका है और भारत एक उभरता हुआ अहम बाजार है, जिसे बेहतर हवाई संपर्क का भी समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed