Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra FDA suspends 19 food licences; acts against Patanjali distributor over 'adulteration'

महाराष्ट्र: मिलावटखोरी के खिलाफ एफडीए का कार्रवाई, 19 लाइसेंस रद्द, पतंजलि का घी भी जब्त; क्या मिली गड़बड़ी?

Mon, 02 Nov 2026 09:51 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Nov 2026 09:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ करोड़ रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। पतंजलि के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर से भी घी जब्त किया गया और 19 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। आखिर जांच में क्या-क्या गड़बड़ियां मिलीं?पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Maharashtra FDA suspends 19 food licences; acts against Patanjali distributor over 'adulteration'
एफडीए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 19 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें पतंजलि आयुर्वेद का एक सुपर डिस्ट्रीब्यूटर भी शामिल है। इसके अलावा, प्रशासन ने त्योहारी सीजन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नौ करोड़ रुपये से अधिक कीमत के खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं।
विज्ञापन


एफडीए ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस अभियान के दौरान महाराष्ट्र के सात मंडलों में 114 प्रतिष्ठानों से करीब 3.53 लाख किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इनकी कीमत 9.01 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


पतंजलि के किस उत्पाद पर हुई कार्रवाई?
एफडीए ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर मेसर्स दिव्य महावितरक से पतंजलि गाय का 2,279.7 लीटर घी जब्त किया गया। इसकी कीमत 20.20 लाख रुपये है। गलत ब्रांडिंग और मिलावट के संदेह में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने घी की कुल 4,032 इकाइयां जब्त कीं। इनमें 2,998 इकाइयां थीं, जिनमें 1,349.1 लीटर घी था। इनकी कीमत 12.29 लाख रुपये है। वहीं, 1,034 अन्य इकाइयों में 930.6 लीटर घी था। इसकी कीमत 7.91 लाख रुपये है। एफडीए ने कहा कि शुरुआती जांच में यह भंडार खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करता पाया गया।

19 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस क्यों निलंबित किए गए?
एफडीए ने बताया कि मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर मंडलों में 19 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और पंजीकरण निलंबित किए गए हैं। इनमें नमकीन, मिठाई और मसाले बनाने वाली इकाइयां शामिल हैं। इन पर स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियों और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

प्रशासन ने बताया कि कुछ प्रतिष्ठान अस्वच्छ परिस्थितियों में काम करते पाए गए। कुछ जगहों पर खाद्य पदार्थों को सही तरीके से नहीं रखा गया था। कई जगहों पर कीटों से बचाव और सफाई का रिकॉर्ड नहीं मिला। कुछ के पास जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे। इसके अलावा, वे तय सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं कर रहे थे।

किन जगहों से कितनी खाद्य सामग्री जब्त हुई?
एफडीए ने बताया कि ठाणे जिले के भिवंडी में एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड से 1,44,218 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया गया। वहीं, सतारा में अमीन ट्रेडर्स से 20,560 किलोग्राम चावल, दालें, गुड़ और अन्य खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। पुणे मंडल में सतारा की स्वाति ऑयल मिल्स और सोलापुर के एसजी ट्रेडर्स से खाद्य तेल जब्त किया गया।

28 से 31 अक्तूबर के बीच क्या कार्रवाई हुई?
एफडीए ने बताया कि 28 से 31 अक्तूबर के बीच 17 प्रतिष्ठानों से 79.40 लाख रुपये कीमत के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इस दौरान 13 प्राथमिकी दर्ज की गईं। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सात प्रतिष्ठानों को सील किया गया और छह वाहन जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 'महायुति नेताओं की गुप्त राजनीति की वजह से हारा विधान परिषद चुनाव', एनसीपी नेता का आरोप; क्या कहा?

प्रशासन ने नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर मंडलों में 34 होटल, रेस्तरां और ढाबों की जांच भी की। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कमियां मिलने पर 29 प्रतिष्ठानों को सुधार के नोटिस दिए गए। एफडीए ने कहा कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और इससे जुड़े नियमों के तहत की गई।


किन कंपनियों को नोटिस मिला?
एफडीए ने यह भी बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने टाटा 1एमजी हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, एसीएफओ फार्मास्यूटिकल्स, अमेजन सेलर सर्विसेज और फ्लिपकार्ट इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 

ये नोटिस टाटा 1एमजी मरीन कोलेजन पाउडर की लेबलिंग और विज्ञापन में कथित नियमों के उल्लंघन को लेकर जारी किए गए हैं। एफडीए ने बताया कि इन कंपनियों से 30 दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed