{"_id":"5e6c8a108ebc3ea7ea2fae7b","slug":"maharashtra-ferry-boat-capsizes-near-mandawa-in-alibaug-all-passengers-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई में अरब सागर में मांडवा तट के पास नौका डूबी, 88 यात्री बचाए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई में अरब सागर में मांडवा तट के पास नौका डूबी, 88 यात्री बचाए गए
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
अरब सागर में नाव पलटी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के करीब मांडवा तट पर शनिवार सुबह साढ़े दस बजे एक फेरी नौका चट्टान से टकराने के कारण अरब सागर में पलट गई। हालांकि पुलिस, स्थानीय मछुआरों और तटरक्षक बलों की तत्परता से नौका पर सवार सभी 88 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया।
Maharashtra: A ferry boat capsizes near Mandawa in Alibaug; All passengers rescued safely. https://t.co/h8ob8foI3w pic.twitter.com/tuRuTkHhbV
विज्ञापन— ANI (@ANI) March 14, 2020विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया से सुबह साढ़े नौ बजे अलीबाग के लिए निकली फेरी नौका मांडवा जेट्टी से लगभग एक किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। चट्टान से टकराने के बाद नौका में पानी भरने लगा। नौका को डूबते देख यात्री बचने की गुहार लगाने लगे।
संयोग था कि उसी समय कुछ ही दूरी पर मरीन पुलिस गस्त कर रही थी, जिससे तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया। सूचना मिलने पर तट रक्षक दल के जवान भी मौके पर पहुंच गए। तट रक्षक दल, मरीन पुलिस स्थानीय मछुआरों ने बोट पर सवार सभी यात्रियों एवं कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया।
नौका समुद्र में चट्टान से टकराने के बाद 8 यात्रियों को तट रक्षक दल ने जबकि अन्य सभी को मरीन पुलिस स्थानीय मछुआरों ने बचाया। बचाए गए यात्रियों को स्पीड बोट से मांडवा जेट्टी पर लाया गया। 95 यात्री क्षमता वाली बोट अजंता कंपनी की थी।
पुलिसकर्मी प्रशांत घरत बने देवदूत
मांडवा स्टेशन में कार्यरत पुलिसकर्मी प्रशांत घरत दुर्घटनाग्रस्त बोट में यात्रा कर रहे लोगों के लिए देवदूत साबित हुए। मांडवा जेट्टी के पास चट्टान से टकराने के बाद अजंता नौका में पानी रिसने लगा। मांडवा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक धर्मराज सोनके ने सूचना मिलते ही सद्गुरु कृपा बोट के साथ पुलिस कर्मी प्रशांत घरत को मौके पर भेजा। घरत ने दो खलासियों की सहायता से यात्रियों को बचाने में जुट गए।