सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Government told the court, BJP leader Devendra Fadnavis is a witness in the illegal phone tapping case

महाराष्ट्र : सरकार ने कोर्ट से कहा- अवैध फोन टैपिंग मामले में गवाह हैं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस

पीटीआई, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र राज्य सरकार की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक अजय मिसर ने शनिवार को घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस अवैध फोन टैपिंग के मामले में गवाह हैं। उनका बयान कानून के अनुसार दर्ज किया जाएगा।

Maharashtra Government told the court, BJP leader Devendra Fadnavis is a witness in the illegal phone tapping case
देवेंद्र फडणवीस, नेता भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने यहां एस्प्लेनेड अदालत को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस अवैध फोन टैपिंग के मामले में एक गवाह हैं। कथित तौर पर फोन टैपिंग तब हुई जब शुक्ला ने महाराष्ट्र खुफिया विभाग का नेतृत्व किया। राज्य की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक अजय मिसर ने शनिवार को घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, फडणवीस मामले में गवाह हैं। उनका बयान कानून के अनुसार दर्ज किया जाएगा।

Trending Videos


गोपनीय दस्तावेजों के लीक के लिए की थी एफआईआर दर्ज

मुंबई के बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन ने महाराष्ट्र खुफिया विभाग की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत फोन की कथित अवैध टैपिंग और कुछ गोपनीय दस्तावेजों के लीक के लिए एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायत के अनुसार, यह फोन टैपिंग तब हुई जब शुक्ला ने महाराष्ट्र खुफिया विभाग का नेतृत्व किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुलिस तबादलों में भ्रष्टाचार के बारे में शुक्ला द्वारा तत्कालीन पुलिस महानिदेशक को कथित रूप से लिखे गए एक पत्र का हवाला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed