{"_id":"69c2e2232ab6bf2a250d6687","slug":"maharashtra-hindi-news-updates-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-gadkari-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: मुंबई के अस्पताल में गैस के रिसाव से हड़कंप; विधानसभा के बाहर शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: मुंबई के अस्पताल में गैस के रिसाव से हड़कंप; विधानसभा के बाहर शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश
Wed, 25 Mar 2026 12:21 PM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य मुंबई के एक अस्पताल के अंदर गैस पाइपलाइन में लीक होने की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात मध्य मुंबई के नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल परिसर के अंदर गैस पाइपलाइन में रिसाव की सूचना मिली। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अस्पताल परिसर के भीतर कॉलेज भवन के पास गेट नंबर 1 के नजदीक रात करीब 11 बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की पाइपलाइन में रिसाव हुआ, जिसके चलते आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की और बताया कि कम से कम चार दमकल इंजन और अन्य अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर भेजे गए। दमकल कर्मियों के साथ-साथ पुलिस और एमजीएल कर्मियों को भी स्थिति को संभालने और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर भेजा गया।

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर एक शख्स ने किया आत्मदाह करने का प्रयास
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लातूर जिले में अपनी कृषि भूमि तक सड़क पहुंचने से जुड़े विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र विधानसभा के पास एक शख्स ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उषा मेहता चौक पर हुई।
उन्होंने बताया कि रेनापुर निवासी ज्योतिराम साहेबराव चव्हाण ने अपनी शिकायत की ओर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में हताशा से भर कर अपने ऊपर एक अज्वलनशील तरल पदार्थ डाल लिया। अधिकारी ने बताया कि उसे मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया।

नागपुर: आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक मार्च 2027 में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की अगली वार्षिक बैठक मार्च 2027 में नागपुर में आयोजित की जाएगी, संगठन के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष का प्रतिनिधि सभा की बैठक हरियाणा के समालखा में 15 मार्च को संपन्न हुई। बैठक में आरएसएस प्रांतों में 2025-26 के लिए की जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा की गई और शाखाओं के माध्यम से कार्यान्वित किए जाने वाले 'पंच परिवर्तन' अभियान और अन्य कारकों पर चर्चा की गई।

ठाणे के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्लास्टिक और एयर-कंडीशनर (AC) के कबाड़ वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 9:01 बजे दहिसर मोरी इलाके में हुई। यह गोदाम एक स्कूल के पास स्थित है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही ठाणे, वाशी, ऐरोली और कोपरखैरने से दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार रात करीब 1:30 बजे आग पर काबू पाया। फिलहाल वहां कूलिंग का काम चल रहा है। इस आग में गोदाम के अंदर रखा प्लास्टिक और एसी का सारा कबाड़ जल गया है। प्रशासन अभी आग लगने की असली वजह का पता लगा रहा है।

दादर-रत्नागिरी ट्रेन फिर शुरू करने की मांग, मनसे ने दी आंदोलन की चेतावनी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता नितिन सरदेसाई ने रेलवे से दादर-रत्नागिरी ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को मनसे के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर रेलवे अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सरदेसाई ने पत्रकारों को बताया कि दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन को अब ठाणे जिले के दिवा स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया है। यह ट्रेन दादर, परेल, शिवड़ी और पश्चिमी उपनगरों में रहने वाले कोंकण के लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक थी।
सरदेसाई ने कहा कि रेलवे प्रशासन दादर से रत्नागिरी के बजाय दादर-गोरखपुर ट्रेन शुरू कर रहा है। दादर, लालबाग और परेल के निवासियों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए दिवा जाना मुमकिन नहीं है। यह उनके लिए बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को फिर से शुरू करने का भरोसा तो दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि वे इस मांग को कब तक पूरा करते हैं। मनसे नेता ने साफ कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई, तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद होने वाली किसी भी परेशानी के लिए पूरी तरह रेलवे प्रशासन जिम्मेदार होगा।

रोहित पवार की मेहनत रंग लाई- अबू आसिम आजमी
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने अजित पवार केस में जीरो FIR दर्ज होने पर कहा, "मुझे इस बात की खुशी है और मैं रोहित पवार को बधाई देता हूं कि उनकी मेहनत रंग लाई। हमारे लिए शर्म और अफसोस की बात है कि अजित पवार जैसे बड़े नेता, उपमुख्यंत्री के हादसे की FIR नहीं हो रही। यह क्यों नहीं हो रही थी जनता यह जानना चाहती है। अगर जांच हो जाए तो इसमें बुरी बात क्या है, इसे छुपाया क्यों जा रहा है? यह नाइंसाफी है कि FIR यहां नहीं हो रही थी। "