सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Latur shocker Teacher beats 32 students with bamboo stick over bike damage suspicion

शर्मनाक: लातूर में बाइक तोड़ने के शक में 32 मासूमों पर टूटा शिक्षक का कहर, बांस की छड़ी से कर दी पिटाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के लातूर में एक शिक्षक ने बाइक तोड़ने के शक में 32 छात्रों को बेरहमी से पीट दिया। कक्षा 5 से 10 के कई बच्चों को चोटें आईं। आरोपी ने धमकी भी दी कि वह जल्द प्रिंसिपल बनकर सबक सिखाएगा। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Maharashtra Latur shocker Teacher beats 32 students with bamboo stick over bike damage suspicion
शिक्षक ने गुस्से में 32 छात्रों को पीटा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिला में एक शिक्षक को करीब 32 छात्रों की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ बच्चों को चोटें भी आई हैं। यह घटना 21 फरवरी की रात अहमदपुर के पास स्थित एक स्कूल हॉस्टल में हुई। हॉस्टल में कक्षा 5 से 10 तक के छात्र रहते हैं।

Trending Videos

आरोपी शिक्षक की पहचान उज्ज्वल प्रकाश सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें शक था कि छात्रों ने उनकी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया है। इसी शक के आधार पर उन्होंने गुस्से में आकर कई नाबालिग छात्रों को बांस की छड़ी से पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Conrad K Sangma: अरुणाचल की महिलाओं के साथ कथित नस्लीय व्यवहार की मेघालय CM ने की निंदा, कहा- यह स्वीकार नहीं


शिक्षक ने बच्चों को धमकी भी दी

पुलिस के मुताबिक, शिक्षक ने बच्चों को यह भी धमकी दी कि वह जल्द ही स्कूल के प्रिंसिपल बनने वाले हैं और तब वह उनसे निपट लेंगे। मामले की शिकायत क्राइस्ट इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ज़ेबा नादर ने अहमदपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:- Naxal: 60 लाख के इनामी माओवादी ने नक्सलियों से की आत्मसमर्पण की अपील, कहा- अब रूढ़ियों में फंसे नहीं रह सकते

पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया
पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल की प्रिंसिपल ने अपने बयान में कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल प्रशासन छात्रों के साथ खड़ा है और उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed