सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mira Road Stabbing Incident CM Fadnavis Says Accused Mindset Was to Target Hinduism in Name Jihad

ISIS के निशाने पर हिंदू?: 'जिहाद के नाम पर बनाया जा रहा निशाना', मीरा रोड चाकू कांड पर भड़के फणडवीस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मीरा रोड चाकू हमले की जांच अब लोन वुल्फ एंगल पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरोपी के घर से संदिग्ध सामग्री मिली है और वह कथित रूप से कट्टर विचारों से प्रभावित था। जांच में दावा है कि उसकी सोच जिहाद के नाम पर एक समुदाय को निशाना बनाने की ओर झुकी थी।

Maharashtra Mira Road Stabbing Incident CM Fadnavis Says Accused Mindset Was to Target Hinduism in Name Jihad
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में हुए चाकू से हमले के मामले में अब जांच ने गंभीर और बड़ा मोड़ ले लिया है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला लोन वुल्फ यानी अकेले किए गए हमले जैसा लगता है और शुरुआती जांच में आरोपी के घर से कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी के व्यवहार और मिले सबूतों से ऐसा संकेत मिलता है कि वह खुद को कट्टर विचारों से प्रभावित कर चुका था। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की सोच जिहाद के नाम पर हिंदू धर्म को निशाना बनाने की ओर झुकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से लौटा था आरोपी
मुख्यमंत्री के अनुसार, आरोपी के घर से कुछ किताबें और संदिग्ध सामग्री मिली है, जो गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने वाली हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले अमेरिका में रहता था और हाल ही में भारत लौटा था। फडणवीस ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाने की सोच रखता था और इसी मानसिकता के चलते उसने यह हमला किया।


ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला!: पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला; आतंकी साजिश का भी शक

उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की जांच सिर्फ आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाएंगी कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जांच का दायरा सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि आरोपी किस तरह से प्रभावित हुआ और क्या इसके पीछे कोई और लोग या संगठन शामिल हैं।

समझिए पूरा घटनाक्रम
बता दें कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब 31 वर्षीय आरोपी, जो पहले अमेरिका में लंबे समय तक रह चुका था, ने मीरा रोड के नया नगर इलाके में एक निर्माण स्थल पर दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो बाद में हिंसा में बदल गई। आरोप है कि हमलावर ने धार्मिक बात को लेकर गार्डों पर दबाव बनाया और मना करने पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि सभी तथ्यों के आधार पर कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Bombay High Court: आदेश न मानने पर अधिकारियों की हिम्मत पर भड़का हाईकोर्ट, SSC निदेशक को अवमानना नोटिस जारी

हमले के बाद इलाके में बढ़ा तनाव

हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया और धार्मिक एंगल को लेकर अफवाहें भी तेजी से फैलने लगीं, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए तुरंत पुलिस और ATS की टीम मौके पर पहुंची। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को करीब तीन घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की मदद से उसे ट्रैक किया और गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि अब यह मामला महाराष्ट्र एटीएस के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी को भी सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच सिर्फ आरोपी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश मौजूद है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और पुलिस का कहना है कि असली मकसद सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed