Maharashtra: मुंबई में 426 घरों के लिए बीएमसी ने निकाली लॉटरी; ठाणे के रेलवे स्टेशन पर हादसा, एक मजदूर की मौत
नगर निगम ने यह भी बताया कि डीसीपीआर 2034 के तहत ही मुंबई के अलग-अलग इलाकों में स्थित 296 अतिरिक्त आवासीय इकाइयों के लिए भी जल्द ही लॉटरी निकाली जाएगी। इससे आम लोगों को किफायती दरों पर घर मिलने की उम्मीद बढ़ी है। बीएमसी का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य मुंबई में आवास की कमी को कम करना और जरूरतमंद नागरिकों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इससे खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।
पालघर: 1991 के वनवासी कल्याण आश्रम हमले का एकमात्र जीवित आरोपी बरी
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 1991 के वनवासी कल्याण आश्रम हमले और डकैती मामले के एकमात्र जीवित आरोपी को एक स्थानीय अदालत ने बरी कर दिया। उस समय लगभग 150 लोगों के एक समूह ने पत्थर और डंडों से हमला किया था, जिसमें आश्रम के प्रबंधक महादेव जयराम जोशी गंभीर रूप से घायल हुए थे और एक ऑटो रिक्शा समेत संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा था।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवी चौधरी इनामदार ने 26 नवंबर के आदेश में सतवा लाडक्या भगत को भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया। इन आरोपों में दंगा, डकैती और चोरी, गंभीर चोट पहुंचाना, आग से नुकसान और अन्य अपराध शामिल थे।
पालघर में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पति को अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बालवंत गैरे (32 वर्षीय) और उनकी पत्नी लता बालवंत गैरे मोखाडा तालुका के गोमघर गांव में रहते थे। वे घरेलू कारणों से अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। शनिवार की सुबह झगड़े के बाद आरोपी ने कथित रूप से अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। मोखाडा थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
हेडगेवार के स्मृति स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के अन्य विधायक रविवार को आरएसएस के संस्थापक के केशव बलिराम हेडगेवार की स्मृति स्थल पर पहुंचे। हालांकि, राज्य की महायुति सरकार में शामिल एनसीपी के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत अन्य विधायकों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। मुख्यमंत्री फडणवीस और उप मुख्यमंत्री शिंदे ने हेडगेवार और दूसरे संघचालक एमएस गोलवलकर को रेशिमबाग में स्मृति स्थल में श्रद्धांजलि दी।
ठाणे जिले के अटगांव रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने टिकट घर को तोड़ने के दौरान लोहे की सीढ़ी गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर स्टेशन के पुराने टिकट घर को गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास में लगी पुरानी लोहे की सीढ़ी, जो एक पुराने पुल का हिस्सा थी, अचानक टूटकर नीचे गिर गई।
सीढ़ी के नीचे काम कर रहे दो मजदूर उसके मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। एक मजदूर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और शाहापुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरा मजदूर भारी और जंग लगी लोहे की सीढ़ी के नीचे दबा रहा और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। शव को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई न करने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की टिप्पणी पर महाराष्ट्र सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार (भाजपा) ने शनिवार को विधान परिषद में बताया कि सरकार केंद्रीय मंत्री के बयान से नाखुश है और उसने इस संबंध में केंद्र को आधिकारिक पत्र भी लिखा है। पिछले महीने एक कार्यक्रम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था, आईआईटी बॉम्बे का नाम अभी भी यही है, इसे बदलकर मुंबई नहीं किया गया है। यह एक और तारीफ है। इस टिप्पणी पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे समेत कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
शिवसेना (यूबीटी) सदस्य अनिल परब के सवाल का जवाब देते हुए शेलार ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई करने की मांग की है। सरकार का रुख स्पष्ट है कि नाम बॉम्बे नहीं, बल्कि मुंबई होना चाहिए, जो महाराष्ट्र के गौरव से जुड़ा है।
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी की तस्वीर से रोशन किया गया है, जो अपने 'जीओएटी इंडिया टूर' के लिए भारत में हैं। लियोनल मेसी आज मुंबई में अपने प्रशंसकों से मिलेंगे।
#WATCH | Mumbai: Bandra-Worli sea link illuminated with the image of Football star Lionel Messi, who is in India for his G.O.A.T India Tour.
— ANI (@ANI) December 13, 2025
Lionel Messi will be in Mumbai tomorrow to greet his fans. pic.twitter.com/PwsqUg6aZ3