सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates today road accident was murder crime politics

Maharashtra Updates: अयोध्या में दान की कथित चोरी पर भड़के संजय राउत, भाजपा सरकार को घेरा

पीटीआई, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates today road accident was murder crime politics
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने पांच साल पुराने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने पैसों के विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी और हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। यह मामला महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले का है।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की घाटकोपर इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत को सूचना मिली थी कि जिस मामले को दुर्घटनावश हुई मौत माना गया था, वह दरअसल एक सुनियोजित और निर्मम हत्या थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज नारायण भांडगे, सुरेंद्र चंद्रहास सोनावडेकर, अतिश भगवान मोरे और ऋतुराज शेट्टी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय लेन-देन को लेकर हुए गंभीर विवाद के बाद आरोपियों ने सोलापुर जिले के मालशिरस निवासी अशपाक मुलानी उर्फ निहाल की हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि मुलानी को बहाने से सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल स्थित एक होटल में बुलाया गया था। वहां चारों गिरफ्तार आरोपियों ने अपने दो अन्य सहयोगियों अमित राउत और मनोज भंडारी  के साथ मिलकर कथित तौर पर मुलानी पर हमला किया और उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपियों ने मुलानी के शव और उसकी मोटरसाइकिल को फोंडा घाट की गहरी खाई में फेंक दिया, ताकि यह मामला सड़क दुर्घटना जैसा लगे।

शिक्षक की मौत के बाद बवाल, पत्नी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मारपीट का लगाया आरोप

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एलोरा क्षेत्र में गुरुवार को कुछ अज्ञात लोगों के साथ हुए विवाद के बाद एक जिला परिषद स्कूल शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की पीट-पीटकर हत्या की गई और इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों की भी भूमिका थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) और धारा 131 (गंभीर एवं अचानक उकसावे के बिना किसी व्यक्ति पर हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है। खुल्ताबाद पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिक्षक सुरेश बोरसे की पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनके पति घर आए मेहमानों के लिए आइसक्रीम खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

महिला का आरोप है कि हमलावरों के साथ एक अन्य वाहन में पुलिस की टीम भी मौजूद थी और मारपीट के बाद उनके पति को उसी वाहन में बैठा लिया गया। एफआईआर के मुताबिक, जब वह और परिवार के अन्य सदस्य वाहन के चालक सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पहुंचे, तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि सुरेश बोरसे ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली थी।

इसके बाद परिजनों ने सुरेश बोरसे को वाहन से बाहर निकाला और उन्हें छत्रपति संभाजीनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बोरसे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने एलोरा में छत्रपति संभाजीनगर-कन्नड़ मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

महाराष्ट्र के जालना में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के जालना शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 साल के व्यक्ति ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। यह वारदात बुधवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुई, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले इलाके की रेकी की थी। इसके बाद वह दोपहिया वाहन से वापस आया और बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने तुरंत सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


मुंबई की हार्बर लाइन पर ट्रेनें थमीं, 20 मिनट तक लेट चलीं लोकल ट्रेनें
मुंबई में शुक्रवार सुबह व्यस्त समय के दौरान सेंट्रल रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। चेंबूर स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) उपकरणों पर कुछ बाहरी तार गिर गए थे। इस वजह से बिजली की सप्लाई में खराबी आ गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9:10 बजे से ही इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई थी, जबकि खराबी की आधिकारिक जानकारी 9:45 बजे मिली। सेंट्रल रेलवे के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया। प्रवक्ता ने बताया कि चेंबूर के पास बाहरी तारों के गिरने से अप हार्बर लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई थी। सुबह 9:52 बजे रुकावट को हटाकर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया। इस तकनीकी खराबी के कारण हार्बर लाइन की ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चलीं। हार्बर लाइन दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई और पश्चिमी उपनगरों से जोड़ती है। अचानक आई इस रुकावट से दफ्तर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
 

अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी का आरोप, संजय राउत ने भाजपा सरकार को घेरा
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के पैसों की कथित हेराफेरी को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर चीज की चोरी करती है, चाहे वह ईवीएम हो या भगवान राम को चढ़ाया गया दान। राउत ने कहा कि मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब होना गंभीर मामला है और इसके लिए उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार जिम्मेदार है। संजय राउत ने बताया कि वे उद्धव ठाकरे के साथ जल्द ही अयोध्या जाएंगे और इस स्थिति के लिए भगवान राम से माफी मांगेंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी। पूर्व विधायक पवन पांडे ने दावा किया है कि दान के करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है। अखिलेश यादव ने मांग की है कि मंदिर प्रशासन सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed